scriptबे-मौसम बारिश बिगड़ी फसलें | season Rain spoiled crops | Patrika News

बे-मौसम बारिश बिगड़ी फसलें

locationबांसवाड़ाPublished: Mar 02, 2015 05:41:00 pm

मौसम में आए बदलाव का बाद रविवार
को बारिश ने फिजां में ठंडक बढ़ा दी। सुबह से ठंडी हवाओं के बाद दोपहर

बांसवाड़ा।मौसम में आए बदलाव का बाद रविवार को बारिश ने फिजां में ठंडक बढ़ा दी। सुबह से ठंडी हवाओं के बाद दोपहर में बारिश हुई। शहर में 12 बजे शुरू हुआ बारिश का यह दौर करीब 20 मिनट तक रहा। फिर आसमान साफ हुआ और धूप खिली, लेकिन शाम करीब साढे पांच बजे फिर घटाएं छा गई।

यहां करीब सवा छह बजे तक बारिश हुई। बारिश के कारण ठंड का असर तेज हो गया। कृçष्ा अनुसंधान केंद्र बोरवट के संभागीय निदेशक जीएस आमेटा का कहना है कि दक्षिणी विक्षोभ के चलते मौसम बदला और बेमौसम बारिश हो रही है। इससे गेहूं की फसल को नुकसान सम्भव है। अगले 24 घण्टों तक मौसम ऎसा रहने के संकेत हैं।

ठीकरिया. कस्बे में दोपहर कभी धूप तो, कभी बारिश का दौर चला। बाद में करीब आधे घंटे तक पानी गिरा। इससे निकटवर्ती गांवों में भी गेहूं, मक्का की फसलें आड़ी पड़ गई।

तलवाड़ा. यहां सुबह नौ बजे बंूदाबांदी शुरू हुई। फिर डेढ़ बजे से हल्की बारिश का क्रम शुरू हुआ, जो साढ़े तीन बजे तक तेज रहा। इससे पूर्व शनिवार रात 11 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, जो आधे घंटे रही।

चिडियावासा. कस्बे व करीबी गांवों में रविवार दोपहर व शाम 7 से 8 बजे तक बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई और खासा नुकसान हुआ। भीमपुर लेम्पस अध्यक्ष राजू कलाल आसन व चिडियावासा उपसरपंच राधेश्याम पंड्या ने खराबे पर सर्वे करवाने की मांग की।

लोहारिया. कस्बे में मध्यरात्रि से लेकर रविवार को दिन भर रूक-रूक कर बारिश हुई। काश्तकार गोविन्द यादव व शांतिलाल तेली ने बताया कि बेमौसम बरसात से चने की फसल में ईल्ली का प्रकोप होने की आशंका है।

सज्जनगढ़. सज्जनगढ़ व आस पास गांवों में रविवार सुबह से बादल छाए, वहीं दिनभर ठण्डी हवाएं चली। इस बीच, दोपहर में तेज हवा के साथ आधा घंटा जमकर पानी गिरा। यहां आधा इंच बारिश का अनुमान रहा।

पालोदा. क्षेत्र में देर रात और रविवार दोपहर में अच्छी बारिश हुई। दोपहर में घंटाभर मूसलाधार बारिश हुई। घाटोल. क्षेत्र में काले बादल छाए रहे, वहीं सर्द हवाओं ने ठिठुराया। दोपहर में हल्की बारिश का दौर चला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो