scriptपायलट की नई टीम में गोदारा-जियाउर रहमान | Pilot's new team-Ziaur Rahman Godara | Patrika News
बीकानेर

पायलट की नई टीम में गोदारा-जियाउर रहमान

कांग्रेस में गुरुवार को हुए संगठनात्मक फेरबदल में बीकानेर को भी तवज्जो मिली है। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट

बीकानेरFeb 12, 2016 / 03:54 am

मुकेश शर्मा

bikaner

bikaner

बीकानेर।कांग्रेस में गुरुवार को हुए संगठनात्मक फेरबदल में बीकानेर को भी तवज्जो मिली है। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की टीम में दो चेहरे शामिल किए हैं। इनमें तीन बार विधायक रहे अनुभवी नेता मंगलाराम गोदारा को प्रदेश महासचिव बनाया है। वहीं राजनीतिक विरासत संभाल रहे अल्पसंख्यक वर्ग के युवा चेहरे जियाउर रहमान आरिफ को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

पार्टी ने मौजूदा देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा को हटाकर मूल आेबीसी के महेन्द्र गहलोत (नाई) को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इससे पहले की प्रदेश की टीम में बीकानेर के राजकुमार किराडू प्रदेश सचिव के तौर पर शामिल हैं। इधर, गोदारा व आरिफ के मनोनयन से उनके समर्थकों ने खुशी जताई। वहीं महेन्द्र गहलोत को बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत करने पर नोखा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर प्रसन्नता व्यक्त की।

बातचीत : गांव-ढाणी तक मजबूत करेंगे पार्टी- गहलोत


प्रश्न : बड़ी जिम्मेदारी मिली है कैसे निभाएंगे?

जवाब : पार्टी में लम्बे समय से सक्रिय हूं। ओबीसी का भी जिलाध्यक्ष रहा। सभी को साथ लेकर जिम्मेदारी निभाऊंगा।
प्रश्न : आपकी प्राथमिकताएं ?
जवाब : गांव-ढाणी तक पार्टी की विचाराधारा पहुंचाना। आमजन की समस्याओं को पुरजोर ढंग से प्रशासन तक पहुंचाना।
प्रश्न : जिम्मेदारी का श्रेय किसे देंगे?
जवाब : राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी समेत पार्टी के सभी आला नेता।

खामियां करेंगे उजागर
 पार्टी ने जिम्मा सौंपा है बखूबी निभाऊंगा। सरकार का मजबूती से मुकाबला कर खामियों से आमजन को अवगत कराया जाएगा। मजबूत विपक्ष के रूप में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
मंगलाराम गोदारा, नवनियुक्त प्रदेश महासचिव
 पार्टी को करेंगे मजबूत
मुझे जिम्मेदारी दी उसका बेहतर ढंग से निर्वहन करूंगा। पार्टी को मजबूती देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएंगे और केन्द्र और राज्य सरकार की खामियां उजागर करेंगे।
जियाउर रहमान आरिफ, नवनियुक्त प्रदेश सचिव

मंगलाराम गोदारा, प्रदेश महासचिव
उम्र-64
शिक्षा -10वीं
अनुुभव – तीन बार विधायक रहे
जिम्मेदारी की वजह : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे से नजदीकी, अनुभवी, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का बेलेंस, जातिगत समीकरण
जियाउर रहमान आरीफ, प्रदेश सचिव
उम्र -38
शिक्षा – बीकॉम
अनुभव – यूथ कांग्रेस के सदस्य, जिला कांग्रेस महासचिव
जिम्मेदारी की वजह – सक्रियता, राज्यपाल रहे उस्मान आरीफ के पौते होने से आलाकमान तक पहुंच, पायलट व कामत की भी पसंद
महेन्द्र गहलोत, देहात अध्यक्ष (जांगलू )
उम्र -43
शिक्षा -10 वीं
अनुभव -करीब
 एक दशक से सक्रिय
जिम्मेदारी की वजह – प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी की पसंद, मूल ओबीसी को पार्टी से जोडऩा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो