scriptधर्मजी की तबियत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी मिली : हेमामालिनी | dharmendra discharged from hospital currently under observation | Patrika News

धर्मजी की तबियत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी मिली : हेमामालिनी

Published: May 30, 2015 12:13:00 am

 हीरो धर्मेन्द्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कंधे में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था

Actor Dharmendra

Actor Dharmendra

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन हीरो धर्मेन्द्र को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कंधे में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं अभिनेत्री हेमामालिनी ने शुक्रवार को अपने पति की तबीयत की जानकारी टि्वटर पर दी।

उन्होंने कहा, ” आज की सबसे बड़ी खुशखबरी, धमेन्द्र वापस आ गए… लोगों की दुआएं काम आई।” दाहिने कंधे में दर्द और कमजोरी की शिकायत पर अभिनेता को 27 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर संजय देसाई ने पीटीआई के बताया, “वो अपना हेल्थ चेकअप कराने आए थे। हमने जरूरी जाँच की और पाया कि सबकुछ सही है. वो सही हैं…परेशानी की कोई बात नहीं है। इसलिए उन्हें आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई।


इससे पहले धर्मेन्द्र की बेटी इशा देओल ने कल रात ट्वीट करके अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। इशा ने कहा था ” मेरे पिता स्वस्थ हैं। आप सभी शुभचिन्तकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।” बंदिनी, दिल ने फिर याद किया, अनपढ़, राजा-जानी, सीता और गीता, शराफत, आजाद, शोले जैसी यादगार फिल्मों में धर्मेन्द्र ने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है।

फिल्मों में उल्लेखनीय योग्यदान के लिए उन्हें वर्ष 1997 में फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया था। वर्ष 2012 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। वह 14वीं लोक सभा में राजस्थान से भाजपा के सांसद रह चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो