scriptB’day Special: विलेन बनने के लिए शक्ति कपूर ने बदला था नाम | Happy birthday Shakti Kapoor | Patrika News

B’day Special: विलेन बनने के लिए शक्ति कपूर ने बदला था नाम

Published: Sep 03, 2015 10:55:00 am

एक दिन सुनील दत्त
ने शक्ति कपूर को देखा और अपनी फिल्म रॉकी के लिए विलेन के रूप में काम करने का ऑफर
दिया

shakti kapoor

shakti kapoor

बॉलीवुड के शीर्ष खलनायकों में एक शक्ति कपूर की जीवन यात्रा पूरी तरह फिल्मी है। एक पंजाबी परिवार में आज ही के दिन 3 सितम्बर 1958 को जन्मे सुनील कपूर के पिता की टेलरिंग शॉप थी। उनकी शॉप पर हिन्दी फिल्मों के बड़े सितारे आया करते थे। एक दिन सुनील दत्त ने सुनील कपूर को देखा और अपनी फिल्म रॉकी के लिए विलेन के रूप में काम करने का ऑफर दिया।

परन्तु सुनील दत्त को विलेन के रूप में सुनील कपूर नाम नहीं जमा और उन्होंने एक नया नाम शक्ति कपूर दिया। इस नाम के साथ शक्ति कपूर की दो फिल्में रॉकी और कु र्बानी आई, दोनों ही सफल रही और शक्ति कपूर एक कामयाब विलेन के रूप में स्थापित हो गए। इसके बाद शक्ति कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शक्ति कपूर ने विलेन के रोल के साथ ही कॉमिक रोल भी बड़ी सहजता से निभाए। उन्होंने कादर खान, गोविन्दा और संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में कॉमेडी कर अपने अभिनय की धाक जमा दी। उन्हें वर्ष 1995 में राजा बाबू के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। फिल्मों के अतिरिक्त शक्ति कपूर रिएलिटी शो बिग बॉस 5 में भी एक कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो