scriptजय गंगाजल का दूसरा ट्रेलर, फिर दिखा प्रियंका का दबंग अंदाज | Jai Gangal second trailer, and then show domineering style of Priyanka | Patrika News

जय गंगाजल का दूसरा ट्रेलर, फिर दिखा प्रियंका का दबंग अंदाज

Published: Feb 12, 2016 04:22:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत बहुचर्चित फिल्म जय गंगाजल का जबरदस्त आकर्षण…

jai gangajal

jai gangajal

मुंबई। फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब शुक्रवार को दूसरा ट्रेलर जारी किया गया। गौरतलब है कि प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रियंका पुलिस अधिकारी आभा माथुर का किरदार निभा रही हैं। सूत्रों की मानें, तो यह रीयल स्टोरी है। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि 80 के दशक में मध्यप्रदेश में एक दबंग महिला पुलिस एसपी आशा गोपालन के खूब चर्चे थे। वो सतना और जबलपुर में एसपी रही हैं। हालांकि प्रकाश झा ने इस बारे में ऐसी कोई घोषणा नहीं की है कि प्रियंका जो किरदार निभा रही हैं, वह आशा गोपालन से प्रेरित है। 


बहरहाल जय गंगाजल का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके दूसरे ट्रेलर में भी प्रियंका चोपड़ा दमदार अंदाज में नजर आ रही है। इस फिल्म के दूसरे ट्रेलर में प्रियंका कैदियों को कानून की किताब पढ़ाते दिख रही है। प्रकाश झा ने फिल्म का निर्देशन तो किया है, साथ ही फिल्म में अभिनय भी किया है। प्रकाश झा ने फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभाया। बताया जाता है कि फिल्म के डायलॉग भी बहुत प्रभावित करेंगे। यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म गंगाजल की सीक्वल है। 4 मार्च को रिलीज होगी जय गंगाजल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो