script

मैडम तुसाद में लगा कैटरीना को स्टेच्यू, लागत करीब डेढ़ करोड़

Published: Mar 28, 2015 12:01:00 pm

कैट के पुतले को बनाने के लिए 4 महीने लगे और 20 कलाकारों ने मेहनत की है, इस पर 1 करोड़ 40 लाख रूपए खर्च हुए है

मुंबई। लंदन के मशहूर म्यूजियम मैडम तुसाद में शामिल होने वाले बॉलीवुड कलाकारों में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शुमार हो गया है। कैटरीना ने मोम से बनी अपनी प्रतिमा का अनावरण किया।

अनावरण के बाद कैटरीना ने कहा, यह अद्भूत है और बिल्कुल मेरी तरह दिखती है।

बताया जाता है कि कैटरीना के पुतले को बनाने के लिए करीब चार महीने लगे और इस पर 20 कलाकारों ने मेहनत की है। इस पर 1 करोड़ 40 लाख रूपए खर्च हुए है। पुतले के लिए कैटरीना डांसिंग पोज चुना गया है। जिसमें उन्होंने सफेद और गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा है।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सचिन तेंदुलकर, करीना कपूर, ऎश्वर्या रॉय, सलमान खान, ऋतिक रोशन और माधुरी दीक्षित जैसे नामी हस्तियों के स्टेचू मैडम तुसाद में लग चुके है।

ट्रेंडिंग वीडियो