scriptक्या पर्दे पर दौडऩा चाहती हैं सोनम? जानिए वजह  | Know why Sonam Want to Run on Screen. | Patrika News

क्या पर्दे पर दौडऩा चाहती हैं सोनम? जानिए वजह 

Published: Aug 24, 2016 04:07:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

सोनम कपूर ने देश की एक जानी-मानी एथ्लीट पर फिल्म बनाने पर दिया जोर…

sonam

sonam


sonam-kapoor-Hot-Unseen-Pictures-1.jpg”>

महिला सशक्तिकरण पर अभिनेत्री का मानना है कि सरकार को महिलाओं की शिक्षा पर अधिक धन खर्च करने चाहिए और सहयोगात्मक रुख अपनाना चाहिए। आर.डी. बर्मन की बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, “कोई भी व्यक्ति, जो समाज पर प्रभाव डालता है और संगीत के लिए मानक तय करता है, उस पर बायोपिक बन सकती है।”


शशांक घोष की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में सोनम महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जिसका निर्माण संयुक्त रूप से रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा किया जा रहा है। इसमें करीना कपूर के अलावा स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी हैं। खैर, जिस अंदाज में पीटी ऊषा पर फिल्म बनाने पर जोर दिया है, इससे तो साफ लगता है कि वह पीटी ऊषा की बायोपिक भी करना चाहती हैं। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट भी किया है कि वो अच्छी धावक हैं। 


अब देखना यह है कि पीटी ऊषा पर बायोपिक बनाने के लिए कौन फिल्मकार आगे आता है? हो सकता है कि उनकी प्रोड्यूसर बहन रिया कपूर ही इस पर फिल्म बनाने के लिए तैयार हो जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो