scriptकई दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा  | Many days are hospitalized showman Raj Kapoor's wife Krishna | Patrika News

कई दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा 

Published: Feb 12, 2016 04:56:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

कृष्णा को बढ़ती उम्र के साथ हो रही स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों के कारण भर्ती करवाया गया है…

krishna raj

krishna raj

मुंबई। अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रणधीर ने बताया, उन्हें (कृष्णा) बढ़ती उम्र के साथ हो रही स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों के कारण भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी तबीयत में काफी सुधार है और जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

सूत्रों की मानें, तो कृष्णा को पिछले कुछ दिनों से भर्ती हैं, लेकिन रणधीर ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। रणधीर और ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा को देखने पहुंचे हैं। कृष्णा की देखभाल उनकी बेटी रीमा जैन कर रही हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो