script‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ की टक्कर पर बोली प्रियंका | Priyanka talks about clash between DIlwale and Bajirao Mastani | Patrika News

‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ की टक्कर पर बोली प्रियंका

Published: Nov 30, 2015 11:43:00 am

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हम ‘दिलवाले’ से
प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं। यह लोगों का मानना है कि दोनों फिल्में
प्रतिस्पर्धा कर रही हैं

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ और संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानीÓ एक साथ 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। लेकिन फिल्म के कलाकारों को इस टकराव से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनका मानना है कि दोनों फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हम ‘दिलवाले’ से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं। यह लोगों का मानना है कि दोनों फिल्में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर लंबे अंतराल बाद पर्दे पर आ रही है, वहीं फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका जैसे सितारे हैं। प्रियंका ने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों खूबसूरत और अलग तरह की फिल्मे हैं। दोनों फिल्मों की कहानी अलग है और यह दो अलग फिल्म निर्माताओं ने बनाई है।

फिल्म ‘दिलवाले’ में वरुण धवन, कृति सैनन भी हैं। इस पर कृति ने कहा कि मैंने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर देखा और मुझे यह पसंद आया। संजय लीला भंसाली की फिल्म दुनिया की फिल्मों से अलग और भव्य है। प्रियंका ने कहा कि ये अलग कहानी वाली फिल्में हैं और मुझे नहीं लगता कि इससे फर्क पडऩा चाहिए। यह त्योहारों का मौसम है और मुझे नहीं लगता कि कोई परेशानी होनी चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो