scriptRaw Star: छोटे पर्दे पर ग्लैमर का तड़का लगाएंगी श्रद्धा कपूर | Raw Star: Shraddha Kapoor will Spread Glamour on Small screen. | Patrika News
बॉलीवुड

Raw Star: छोटे पर्दे पर ग्लैमर का तड़का लगाएंगी श्रद्धा कपूर

छोटे पर्दे पर एक और बॉलीवुड अभिनेत्री कदम रखने जा रही है…इस शो में ग्ब्लैमरस अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा…

Aug 25, 2016 / 01:07 pm

dilip chaturvedi

shraddha

shraddha

मुंबई। एक म्यूजिक रियलिटी टीवी शो के जरिए श्रद्धा छोटे पर्दे की दुनिया में प्रवेश कर सकती हैं। अभिनेत्री को आने वाले ‘रॉ स्टार’ शो के जज पैनल में गायक अरिजीत सिंह के साथ जुडऩे के लिए कहा गया है। सूत्र की जानकारी के अनुसार, “अरिजीत जहां इस शो में सादगी के साथ प्रतियोगियों को मार्गदर्शन देंगे, वहीं श्रद्धा इस शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।”


सूत्र ने कहा, “अरिजीत का मशहूर गाना ‘तुम ही हो’ को श्रद्धा पर फिल्माया गया है और दोनों में अच्छी पटती है। फिलहाल श्रद्धा साउथ अफ्रीका में ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन उनके वापस आने पर शूटिंग शुरू कर देंगे।”श्रद्धा इस शो के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है। उन्होंने फिल्म ‘एक विलेन’ के गीत ‘तेरी गलियां’ को गाया है, जो बहुत मशहूर हुआ था। ‘रॉ स्टार’, ‘इंडियाज रॉ स्टार’ का सीक्वल नहीं है। शो का प्रसारण लाइफ ओके पर होगा। 

Home / Entertainment / Bollywood / Raw Star: छोटे पर्दे पर ग्लैमर का तड़का लगाएंगी श्रद्धा कपूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो