scriptसोशल मीडिया पर वायरल हुआ अबराम का Photoshoot | shahrukh's l'll son abram khan cutest photoshoot viral in social media | Patrika News

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अबराम का Photoshoot

Published: May 29, 2015 09:08:00 am

बॉलीवुड एक्टर शाहरूख की फैन फॉलोविंग को टक्कर देने वाले नन्हे किंग खान हाल ही 2
साल के हुए

abram khan

abram khan

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरूख की फैन फॉलोविंग को टक्कर देने वाले नन्हे किंग खान हाल ही 2 साल के हुए। अबराम के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनका बर्थडे ट्रेंड कर रहा था। 27 मई को अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले अबराम ने उस दिन सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया था।

27 मई को अबराम के बर्थडे पर देशभर के प्रसंशकों ने सोशल मीडिया पर बधाईयां दी साथ ही टि्वटर पर #HBDSRKsPrinceAbRam टे्रंड कर रहा था जिसके बाद लोगों के बधाईयों का तांता लग गया। जूनियर खान के बर्थ डे पर पापा शाहरूख ने ट्वीट कर लोगों के शुभकामनाओं और बधाईयों के लिए धन्यवाद किया।


27 मई को शाहरूख के बेटे अबराम 2 साल के हो गए। जन्म से लेकर अब तक अबराम हमेशा चर्चा में रहे। साल 2013 को सरोगेसी के जरिए जन्में अबराम हमेशा अपने क्यूटनेस को लेकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पिछले साल ईद पर शाहरूख ने अबराम और अपनी फोटो टि्वटर पर शेयर की थी जिसके बाद उनके फैन्स शाहरूख से ज्यादा अबराम को लाइक करने लगे।

आईपीएल के दौरान भी कई बार अबराम को मैदान में देखा गया कभी वह मैच देखते हुए नजर आए तो कभी मैदान में मस्ती करते हुए नजर आए, लेकिन सभी फोटो में अबराम का लुक बेहद क्यूट था जिसकी वजह से पापा शाहरूख को भी लाइमलाइट नहीं मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो