scriptजया को हार्टअटैक, अस्पताल बोला-प्रार्थना करें | Hartatak Jaya, said hospital-pray | Patrika News

जया को हार्टअटैक, अस्पताल बोला-प्रार्थना करें

locationचेन्नईPublished: Dec 05, 2016 05:24:00 am

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा। शाम 4.30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी।

chennai

chennai

चेन्नई।तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा। शाम 4.30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। अपोलो अस्पताल ने रात 9 बजे विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकरी दी। 73 दिनों से भर्ती सीएम की हालत गंभीर होने की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लग गई। रविवार सुबह तक सीएम के सामान्य होने की खबर थी। अन्नाद्रमुक प्रवक्ता ने कहा था कि वे एक दो दिन में वे घर लौट जाएंगी।


24/09… बुखार-डीहाईड्रेशन की शिकायत के बाद भर्ती।
02/10… लंदन से आए डॉक्टर रिचर्ड ने इलाज शुरू किया।
08/10… पार्टी ने मुख्यमंत्री के विकल्प को नकारा।
17/10… केंद्र को रिपोर्ट, सिंगापुर से डॉक्टर आए।
31/10… सीएम ने कागजात पर दिया अंगूठे का निशान।
19/11… सीएम विशेष कमरे में शिफ्ट की गईं।
25/11… सीएम ने की बात।


राज्यपाल चेन्नई पहुंचे

तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर मुंबई दौरे पर थे। सूचना पर वे अपना दौरा रद्द कर चेन्नई पहुंच गए हैं।

रात 11.15…अपोलो अस्पताल के 2 ट्वीट

माननीय सीएम जनता की चहेती लीडर हैं। उनके स्वस्थ होने की कामना के लिए प्रार्थना करें।
वे एक्स्ट्राकॉरपोरल मैंबरेंस हार्ट अस्सिट डिवाइस पर हैं।






loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो