scriptएक और स्वाइन फ्लू पीडि़त की मौत | One more patient died from Swine flu | Patrika News

एक और स्वाइन फ्लू पीडि़त की मौत

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 04, 2015 07:52:00 pm

जिले के पांढुर्ना में स्वाइन
फ्लू से एक और महिला की मौत हो
गई है


छिंदवाड़ा/पांढुर्ना। जिले के पांढुर्ना में स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत हो गई है। महिला को गंभीर हालत में रविवार को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार पांढुर्ना के जवाहर वार्ड में रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला ज्यात्सना पति अजय मस्के बीस दिन पूर्व अपने मायके महाराष्ट्र के सावनेर गई थी।
वहां वह स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से गंभीर रूप से बीमार हो गई जिसके बाद उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुंबई में हुई उसके सैंपल की जांच में महिला को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो