scriptहोली पर्व पर होगी पुलिस कड़ी नजर  | tight security will be holi fest by police | Patrika News

होली पर्व पर होगी पुलिस कड़ी नजर 

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 04, 2015 03:59:00 pm

Submitted by:

आभा सेन

कंट्रोल रूम में शहर के गणमान्य नागरिकों की आज बैठक की गई। जिसमें होली पर्व को लेकर विशेष चर्चा की गई।

छिंदवाड़ा।पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में शहर के गणमान्य नागरिकों की आज बैठक की गई। जिसमें होली पर्व को लेकर विशेष चर्चा की गई। होली पर्व पर शांति बनाए रखने सहित अन्य चर्चाएं की गईं। व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एसपी मिथलेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विदित हो कि होली पर्व पर प्राय: असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है।जिसके चलते पुलिस पहले ही बैठक कर होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रयास करती है।वहीं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर भी रखी जाती है। इस बार भी विशेष सुरक्षा के इंतजाम रखे गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो