scriptनई किताबों से निखरेगा प्रशिक्षण | New books Nikrega training | Patrika News

नई किताबों से निखरेगा प्रशिक्षण

locationधौलपुरPublished: Mar 19, 2015 12:18:00 am

शहर के महिला स्वास्थ्य
कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र को नई किताबों के लिए दो लाख रूपए का बजट आवंटित

धौलपुर। शहर के महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र को नई किताबों के लिए दो लाख रूपए का बजट आवंटित किया गया है। इससे केन्द्र को करीब दो दशक बाद नई किताबें खरीदने का मौका मिला है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस वर्ष से सरकार ने योग्यता व पाठ्यक्रम संबंधी खासे बदलाव किए है। इसके कारण प्रशिक्षण केन्द्र के पुस्तकालय में उपलब्ध किताबो की उपयोगिता प्रभावित हो रही थी। ऎसे में नवीन पाठ्यक्रम के मुताबिक नई किताबों की दरकार महसूस की जा रही थी।

मिला बजट
इसी बीच प्रशिक्षण केन्द्र को करीब दो दशक की लंबी अवधि के बाद किताबें खरीदने के लिए दो लाख रूपए का बजट आवंटित किया गया। इससे नवीन पाठ्यक्रम के अनुरूप किताबें खरीदी जा सकेगी। इसके लिए अधिकारियों ने किताबों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। ताकि आवश्यक किताबों की खरीद शीघ्र शुरू की जा सके। पहले सिलेबस इस तरह का था की प्रशिक्षणार्थियों को करीब दो दर्जन से अधिक किताबों में से काम की चीजे खंगालनी पड़ती थी लेकिन अब नवीन पाठ्यक्रम के बाद ऎसी किताबें खरीदने की तैयारी की जा रही है, जिससे एक किताब से एक पेपर की पूरी पढाई हो सके।

लंबे समय बाद किताबों के लिए बजट आवंटित हुआ है। इसका लाभ निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा।
प्रताप सिंह चौधरी पीएचएन प्रशिक्षण केन्द्र धौलपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो