scriptइस बार “हिट ट्राइबल प्रिंट्स” का फैशन | Know interesting fashion tips | Patrika News
फैशन

इस बार “हिट ट्राइबल प्रिंट्स” का फैशन

ट्राइबल प्रिंट के कुर्ते इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें स्ट्रेट कुर्तो की मांग सबसे ज्यादा है

Apr 28, 2015 / 12:09 pm

सुधा वर्मा

tribal print

tribal print

समर के साथ ही फै शन भी वाइब्रेंट हो गया है। खासकर गल्र्स को एथनिक आउटफिट्स काफी पसंद आ रहे हैं। ये आउटफिट्स न सिर्फ पहले से ज्यादा ट्रेंडी हो गए हैं, बल्कि इनमें डिजाइनर क्रिएशंस भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ खास ट्रेंड्स पर एक नजर-

ट्राइबल प्रिंट के कुर्ते इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें स्ट्रेट कुर्तो की मांग सबसे ज्यादा है। ये ट्राइबल प्रिंट्स कुर्तो को एथनिक लुक देते हैं। इनमें ब्राइट एंड नियोन कलर्स भी देखने को मिल रहे हैं। चूड़ीदार की बजाय इन्हें स्ट्रेट पैंट्स के साथ कैरी किया जा सकता है।

समर में हैरम पैंट्स भी पहनी जा सकती हैं। इसके साथ शॉर्ट कुर्ती काफी फबती हैं। इन पैंट्स में कलर्स भी काफी अट्रैक्टिव हैं। इसीलिए गल्र्स के बीच ये आउटफिट्स काफी हिट हैं। इनमें शिफॉन, ब्रोकेट और सिल्क फॉर्मल लुक देते हैं। इन घाघरा पैंट्स में डिजाइनर बैल्ट्स भी लगाई जा सकती हैं।

जयपुरी प्रिंट की लॉन्ग स्कर्ट हमेशा से पसंद की जाती है, लेकिन आप इसे अलग अंदाज में कैरी कर सकते हैं। फैशन डिजाइनर्स के अनुसार कॉटन ट्राइबल कुर्ती विद् सलवार सूट भी काफी यूनीक लुक देते हैं। इसके अलावा इन्हें शॉर्ट शट्र्स के साथ भी पहना जा सकता है। इन स्कर्ट में ब्राइट कलर्स की लेस भी देखने को मिल रही हैं।

Home / Fashion / इस बार “हिट ट्राइबल प्रिंट्स” का फैशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो