scriptफैशन के गलियारों में छाईं मिकी माउस प्रिंट साडिय़ां | Monopop print sarees in trend | Patrika News

फैशन के गलियारों में छाईं मिकी माउस प्रिंट साडिय़ां

Published: Aug 14, 2016 11:23:00 am

मिकी माउस प्रिंट साडिय़ों के साथ फंकी एसेसरीज को मैच कीजिए और छा जाइए

Monopop print

Monopop print

जयपुर। मिकी माउस प्रिंट को फैशन के गलियारों में मोनोपॉप प्रिंट कहते हैं। यह बड़ पोल्का डॉट्स को ब्राइट कलर्स के साथ उभारता है। वेस्टर्न वियर में तो यह पहले से ही हिट था, अब इसे परंपरागत भारतीय परिधान साड़ी के साथ भी जोड़ा जा रहा है। फैशन डिजाइनर्स इस प्रिंट को आधुनिक एक्सेसरीज के साथ जोड़कर पेश कर रहे हैं।

मोनोपॉप प्रिंट

इस प्रिंट में जरूरी नहीं कि मिकी या अन्य किसी कार्टून की शेप को पूरा दिखाया जाए। इसके लिए उसके गोलाकार डिजाइन को किसी ब्राइट कलर पर उभारा जाता है।

ब्राइट कलर को करें हाइलाइट

बेस कलर के साथ ही इसमें आप किसी खास ब्राइट कलर को भी हाइलाइट कर सकती हैं। इसमें सबसे अच्छा विकल्स येलो है। यह कलर सबसे ज्यादा सूट करेगा। मिकी के अलावा आप किसी डिज्नी प्रिंसेस के प्रिंट को अपना सकती हैं। ज्यॉमेट्रिक प्रिंट भी इन दिनों फैशन जगत में दोबारा से अपनी जगह बना रहे हैं। मानसून सीजन में ब्राइट कलर्स के प्रिंट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्हें भी पहन सकती हैं।

Monopop print saree

रेड ब्लैक और व्हाइट

इस प्रिंट का अच्छा लुक रेड, ब्लैक और व्हाइट कलर्स के साथ आता है। डिज्नी के कैरेक्टर्स में भी ये रंग सबसे ज्यादा हाइलाइट किए जाते हैं। यही वजह है कि डिजाइनर्स इन्हें अधिक प्रयोग कर रहे हैं। अगर आपको पूरा प्रिंट पसंद नहीं है तो इसे केवल पल्लू में लीजिए और ऐसे पहनें कि प्रिंट आगे की ओर और पीछे की ओर सिंपल दिखाई दे।

एसेसरीज


इसके साथ ईयर, रिस्ट और हेयर एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये कलर्स से मैच करेंगी, जिससे आपका लुक अच्छा आएगा। इसके साथ आप बैग्स, स्कार्व्स और रिबन भी आजमा सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो