scriptलड़कों के लिए मार्केट में नया ट्रेंड, लड़कियां भूल कर भी न पढ़ें | New Fashion trends for boys, girls please dont read | Patrika News

लड़कों के लिए मार्केट में नया ट्रेंड, लड़कियां भूल कर भी न पढ़ें

Published: Oct 21, 2015 04:55:00 pm

फैशन का नया ट्रेंड लड़कियों को बहुत भारी पड़ सकता है। बहुत संभव है काफी
लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड को हमेशा के लिए बॉय भी कहना पड़े

designer beard

designer beard

फैशन का नया ट्रेंड लड़कियों को बहुत भारी पड़ सकता है। बहुत संभव है काफी लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड को हमेशा के लिए बॉय भी कहना पड़े। दरअसल यूरोप में एक नया फैशन शुरू हुआ है जिसमें क्लीन शेव लड़के भी डिजाइनर दाढ़ी रख रहे हैं। यहीं नहीं वो डिजाइनर दाढ़ी के लिए चेहरे पर हेयर इंप्लांट भी करवा रहे हैं। इससे बॉलीवुड के खान स्टार्स के न्स को झटका लग सकता है।

यूरोप में लड़के है नए फैशन के पीछे पागल

लड़कों के लिए आए इस नए फैशन ट्रेंड ने यूरोप का रेजर मार्केट डाउन कर दिया है। यह नया फैशन ट्रेंड है बड़ी दाढ़ी रखने का फैशन। नए फैशन के चलते जिन लोगों की दाढ़ी कम है या मन मुताबिक नहीं है वो प्लास्टिक सर्जरी से हजारों डॉलर खर्च कर दाढ़ी ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं। वर्ष 1996 में पहली बाद आर्टिफिशियल दाढ़ी उगाने के लिए फेशियल हेयर ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके बाद से यह ट्रेंड बन गया। लेकिन हाल ही में कुछ हॉलीवुड फिल्मों में लीड हीरो के दाढ़ी रखने के फैशन के चलते आम युवा भी इस तरह की सर्जरी करवाने लगे।

यूरोप में लड़के खर्च कर रहे हैं हजारों डॉलर्स

एक अनुमान के मुताबिक गत वर्ष लगभग 5500 ऐसी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। लड़के इसके लिए हजारों डॉलर्स तक का खर्चा करने को तैयार रहते हैं। हालांकि कुछ जहां मात्र फैशन के लिए इसे कर रहे हैं वहीं कुछ कम उम्र या यंग दिखने के लिए ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं। साधारण दाढ़ी को पूरी तरह से भरने के लिए 3000 डॉलर के खर्च से लेकर पूरी दाढ़ी उगाने के लिए 7 हजार डॉलर से 8500 डॉलर तक का खर्च आ सकता है।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो