scriptशादी करने जा रही हैं तो इस नथ को अपने जोड़े के साथ मैच करना न भूलना | Wear a nose ring to add beauty to your bridal look | Patrika News
फैशन

शादी करने जा रही हैं तो इस नथ को अपने जोड़े के साथ मैच करना न भूलना

इस आर्टिकल में पढ़ें इन दिनों किस किस तरह की नथ हैं फैशन में और यह कैसे दुल्हन को दे सकती है मॉर्डन-कम-ट्रेडीशनल लुक

Aug 12, 2016 / 03:59 pm

अमनप्रीत कौर

Nose Ring

Nose Ring

कुछ लड़कियों को नथ पहनना थोड़ा ओल्ड फैशन्ड लग सकता है, लेकिन एक बार फिर नथ फैशन में है और दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाने को तैयार है। आजकल दुल्‍हनें अपनी ड्रेस और ज्‍वैलरीके लेकर बहुत कर्न्‍सन हो गई हैं। ऐसे में वह नथ भी पैर्टन और स्‍टाइल के हिसाब से पहनती हैं।

मांगटीका और नेकलेस के अलावा, नथ भी श्रृंगार के दौरान बहुत महत्‍वपूर्ण होती है। नथ कई प्रकार की होती हैं जिनके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। आइए जानते हैं नथों के प्रकार:

Nose ring

बंगाली स्‍टाइल की नथ

अगर दुल्‍हन बांगली है तो उसे हल्‍के क्रॉफ्टवर्क वाले और चैन से जुड़ी हुई नथ को पहनना चाहिए।

रिंग वाली नथ

अगर आप बहुत सिम्‍पल सी नथ पहनना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। ये काफी आकर्षक लेकिन सिम्‍पल है।

जड़ाऊ नथ

जड़ी हुई नथ शादी के दिन बेहद खास लुक देती है। आप इसे जड़े हुए लंहगे के साथ पहन सकती है।

मल्‍टीपल चेन वाली नथ

तीन चैन वाली नथ को पहनकर देखिए, आपके चेहरे का लुक ही बदल जाएगा। यह एक ट्रेडीशनल लुक देता है और इसके साथ हैवी मांगटीका भी बहुत अच्‍छा लगता है।

Nose ring

सिर्फ एक रिंग वाली नथ

अगर आप बहुत हैवी गेटअप में नहीं है तो इस तरीके की नथ को पहन सकती हैं। शादी के छोटे कार्यक्रमों में भी इसे पहना जा सकता है।

ब्रांज नथ

राजस्‍थानी लुक देने के लिए आप ब्रांज नोज़ रिंग को पहन सकती है। यह प्‍योर गोल्‍ड शेड की होती है और हल्‍का सा डल लुक देती है। इसके साथ हैवी झुमका बहुत सुंदर लगते हैं।

मराठी स्‍टाइल की नथ

कई लड़कियों को मराठी नथ बहुत सुंदर लगती है। यह सफेद रंग की होती है जिसमें पर्ल होते हैं। आप इसे भी अपनी शादी के दिन पहन सकती हैं।

Home / Fashion / शादी करने जा रही हैं तो इस नथ को अपने जोड़े के साथ मैच करना न भूलना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो