scriptसेंट्रल बैंक के लॉकर से गायब हुआ महिला का सोना व जरूरी कागजात  | Gwalior: Gold with papers gone from a central bank's locker | Patrika News
ग्वालियर

सेंट्रल बैंक के लॉकर से गायब हुआ महिला का सोना व जरूरी कागजात 

माधव कॉलेज के समीप स्थित सेंट्रल बैंक के लॉकर से एक महिला सुमन का सोना व जरूरी कागजात चोरी हो गए। 

ग्वालियरJul 04, 2015 / 04:04 pm

आभा सेन

police

police

ग्वालियर। माधव कॉलेज के समीप स्थित सेंट्रल बैंक के लॉकर से एक महिला का सोना व जरूरी कागजात चोरी हो गए। महिला ने जब अपना लॉकर खोला तो उसमें से सोना व कागजात दोनों ही गायब थे। घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच की बात कही है।

सोना व जरूरी कागजात
जानकारी के अनुसार चेतकपुरी निवासी महिला सुमन चावला सेंट्रल बैंक में खाता धारक है। उसका बैंक में लॉकर भी है, जिसमें उसने करीब सात सौ ग्राम तक का सोना व जरूरी कागजात रखे थे। आज जब महिला ने लॉकर खोला तो उसमें सबकुछ गायब मिला। 

8 दिन की रिकॉर्डिंग
महिला ने मामले की सूचना बैंक प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने मामले की जांच की बात कही है। बताया जा रहा है कि बैंक में जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनमें आठ दिन तक की ही रिकॉर्डिंग रहती है। जिसके बाद अब लॉकर अंतिम बार किसने खोला इस बात की जांच की जा रही है। महिला ने मामले की सूचना जनकगंज थानाक्षेत्र को दी है। हालांकि फिलहाल एफआईआर नहीं हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो