scriptखेत में काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने बोला हमला, चार घायल  | Leopard attack on labour working in the field | Patrika News
ग्वालियर

खेत में काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने बोला हमला, चार घायल 

शिवपुरी माधव नेशनल पार्क की टीम रात में पहुंची, शुक्रवार की सुबह होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्वालियरAug 26, 2016 / 04:23 pm

monu sahu

gwalior

gwalior

ग्वालियर. जौरासी-आंतरी के जंगल में तेंदुए ने गुरुवार को डबरा/ छीमक के ग्राम बरकी सराय परिक्षेत्र में खेत पर काम कर रहे मजदूर पर हमला बोल दिया।

 

तेंदुए के झपट्टे में एक खेतिहर मजदूर बल्ली परिहार घायल हो गया। इस घटना के कुछ घंटे बाद शाम को जब ग्रामीणों ने उसे मारने का प्रयास किया तो तेंदुए ने तीन अन्य लोगों पर जबरदस्त हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ खेतों में समा गया। 

वन अफसरों ने उस खेत को चारों तरफ से घेर रखा है।


इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस अपने वाहन से घायल खेतिहर मजदूर बल्ली को लेकर जेएएच पहुंची। जहां ट्रोमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। तेंदुए की चपेट में आए में घायलों में बल्ली परिहार (29) पुत्र चंदन परिहार रणवीर सिंह गुर्जर, भोला सिंह किरार निवासी कठौआ, मनीराम निवासी खेरी डबरिया शामिल हैं। बल्ली के अलावा शेष घायलों का भी इलाज चल रहा है। 




हांलाकि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। अधिकतर के चेहरे पर खरोंचें आई हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे माधव नेशनल पार्क की टीम पहुंची। टीम ने निर्णय लिया है कि वह शुक्रवार की तड़के तेंदुए को अपने नियंत्रण में ले लेगी।




आधिकारिक और प्रत्यक्षददर्शी रंजीत सरदार की जानकारी के मुताबिक सुबह दस बजे सबसे पहले तेंदुआ देखा गया था। ग्रामणों ने उसकी हरकत की सूचना तत्काल संबंधित अफसरों को दी। सूचना मिलने पर उप वनमण्डलाधिकारी फॉरेस्ट जीके चंद और थाना प्रभारी पंकज तिवारी, रेंजर एके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। 




इन लोगों ने रात में वहीं कैम्प किया। सूत्रों के मुताबिक माधव नेशनल पार्क की टीम भी रात भर मौके पर ही रही। स्थानीय टीम के पास तेंदूए को पकडऩे के लिए साधन नहीं थे, लिहाजा शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। माधव नेशनल पार्क की टीम का नेतृत्व जितेन्द्र जाटव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौका देखकर रेस्क्यू टीम ऑपरेशन शुरू करेगी। रेस्क्यू टीम रात भर वन विभाग के साथ मौके पर रही।


वीडियो यहां देखें-

सुबह एक खेतिहर मजदूर पर तेंदुए ने हमला किया था। उत्तेजित ग्रामीणों ने जब उसे मारने की कोशिश की तो तेंदुए ने दोबारा हमला किया। हालांकि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। माधव नेशनल पार्क की टीम आ गई है। गुरुवार की सुबह रेस्क्यू किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता तेंदुए को वहां से सुरक्षित निकालना है।
जीके चंद, उप वनमण्डलाधिकारी, ग्वालियर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो