script“राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी…” | Radhe-Radhe Bihari will go Jpo | Patrika News

“राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी…”

locationहनुमानगढ़Published: Aug 01, 2015 11:53:00 pm

इत्र की होली व पुष्प
वर्षा.. राम धुन..सिर पर कलश उठाए महिलाएं, अश्वरथ पर विराजमान आचार्य दयानंद
शास्त्री तथा भजनों पर नाचते श्रद्धालु..।

Hanumangarh

Hanumangarh

संगरिया। इत्र की होली व पुष्प वर्षा.. राम धुन..सिर पर कलश उठाए महिलाएं, अश्वरथ पर विराजमान आचार्य दयानंद शास्त्री तथा भजनों पर नाचते श्रद्धालु..। ऎसा ही कुछ दृश्य गीता भवन वार्ड छह से निकली शोभायात्रा में था। यात्रा गीता भवन से होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर शहर की परिRमा कर कथा स्थल श्रीराम पंचायती मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना हुई। यात्रा का अनेक जगह स्वागत हुआ। मीठे पानी की छबील लगाई और प्रसाद बांटा गया। मैंनू नचना मोहन दे नाल..अज मैंनू नच लेन दे, राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी, जग हो रहा दीवाना, कन्हाई तेरा दरबार निराला, राम नाम की लूट.. जैसे भजनों पर श्रद्धालु नाचते रहे।

शोभा यात्रा में राजकुमार, सुरेंद्र, अशोक व बिशनीदेवी खेराजानी परिवार मद्भागवत पुराण सिर पर उठाए पैदल चल रहे थे। यात्रा में विधायक कृष्ण कड़वा, ब्राह्मण युवा मोर्चाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पवन सेठी, पंचायती मंदिर अध्यक्ष जगदीश जींदगर, मंडी समिति उपाध्यक्ष विष्णु जिंदल, पूर्व पाष्ाüद नत्थू सोनी, एडवोकेट प्रमोद डेलू, सहित सिंधी समुदाय के अनेक जन मौजूद रहे। कथा व्यास आचार्य दयानंद शास्त्री ने अपने मुखारविंद से भक्तों को कथा रस का पान कराते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा एक ऎसी कथा है जिसमें भगवान के सभी रूपों व चरित्रों का विस्तार से वर्णन किया गया है। कथा सात अगस्त तक चलेगी।

शिवालयों में भीड़
श्रावण मास प्रारम्भ होने के साथ ही कस्बे के शिवालयों में शनिवार को शिवभक्तों की भीड़ रही। कस्बे के श्रीराम पंचायती मंदिर, श्रीरामदेव मंदिर, श्रीदुर्गा पंचायती मंदिर, हिसारिया धर्मशाला स्थित श्रीराम मंदिर, शिवबाड़ी, रामबाग, गोपाल सेवा सदन, ऋषि आश्रम मंदिर आदि के शिवालयों में भक्तों ने भांग, धतूरा, बेल पत्र, दुध-दही से भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रावण मास के दौरान कस्बे से उत्तराखंड के नीलकण्ड में पैदल कावड़ लेकर जाने वाले यात्रियों का संघ, नीलकण्ठ पैदल यात्री संघ भगवान शिव का जागरण व माहेश्वरी समाज की ओर से शिव रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो