scriptभगवान भरोसे राणीदेवी | Trust God Ranidevi | Patrika News

भगवान भरोसे राणीदेवी

locationहनुमानगढ़Published: Oct 04, 2015 12:08:00 am

लिखमीसर के वार्ड सात निवासी राणीदेवी
का अब भगवान ही मालिक है। कुछ दिन पहले भारी वर्षा के बाद उसका कच्चा आशियाना ढह
गया।

Hanumangarh news

Hanumangarh news

पीलीबंगा। लिखमीसर के वार्ड सात निवासी राणीदेवी का अब भगवान ही मालिक है। कुछ दिन पहले भारी वर्षा के बाद उसका कच्चा आशियाना ढह गया। इस कारण वह चार बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे दिन बिताने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार राणीदेवी के पति पालीराम की चार वर्ष पहले बीमारी के दौरान दवा के अभाव में मौत हो गई।

उसकी बड़ी पुत्री ने इस सदमे में दम तोड़ दिया। इससे दुखों का पहाड़ टूटने के बाद राणीदेवी हताश हो गई और इन दिनों मजदूरी कर अपना व बच्चों का पेट पाल रही थी। इस बीच वर्षा से उसका कच्चा मकान ढह गया। इस कारण अब वह खुले आसमान के नीचे जी रही है। कुछ ग्रामीण राशन आदि से उसकी सहायता कर रहे हैं पर छत के बिना राणीदेवी दुखी है। उसने सामाजिक संस्थाओं व ग्रामीणों से सहयोग का आग्रह किया है ताकि वह परिवार को पाल सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो