scriptप्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलीं डिंपल गर्ल दीपिका | After Priyanka Chopra, it's Deepika Padukone's turn to chat with Ellen | Patrika News
Uncategorized

प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलीं डिंपल गर्ल दीपिका

अब प्रियंका चोपड़ा का ये काम भी करेंगी डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण, जानिए क्यों…

Jan 10, 2017 / 12:15 am

भूप सिंह

Deepika Padukone

Deepika Padukone

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण जल्द ही हॉलीवुड के चैट शो में शिरकत कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद दीपिका पादुकोण ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द जेंडर केज’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म में दीपिका के साथ हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता विन डीजल भी मुख्य किरदार में है। दीपिका ‘ट्रिपल एक्स द जेंडर केज’ के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर जाएंगी। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही हॉलीवुड के चैट शो एलेन डीजेनरेस में नजर आएंगी। इस शो में हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी इस शो पर गई थी।


एनबीसी यूनिवर्सल टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला एलेन डीजेनरेस का मशहूर चैट शो में प्रियंका चोपड़ा ने सरेआम टकीला शॉट पीया। बता दें, ऑस्कर अवॉर्ड्स होस्ट कर चुकी एलेन डीजेनरेस के शो में प्रियंका ने अपनी मिस वर्ल्ड बनने की कहानी बताई। इसके साथ ही एलेन ने जब प्रियंका को टकीला ऑफर किया तो देसी गर्ल ने बिना हिचकिचाए शो में टकीला पी लिया। भारतीयों की शराब की आदत के बारे में भी प्रियंका ने कई खुलासे किए।


दरअसल कॉमेडियन एलेन डीजेनरेस के इस शो में प्रियंका के लिए ‘ड्रिंको’ नाम का एक गेम रखा गया था। इस गेम में एक गेमबोर्ड से गिराया जाता है जो कि कई ऑब्सटिकल्स से अटकता हुआ नीचे रखे गिलासों में से किसी एक ग्लास में गिरता है। इन गिलासों में कुछ ग्लास पानी से भरे होते हैं और कुछ टकीला से अगर पानी वाले ग्लास में कॉयन गिरा तो पानी और अगर टकीला वाले ग्लास में कॉयन गिरा तो प्लेयर को टकीला पीनी पड़ती है।


प्रियंका ने कैमरा के सामने ही टकीला का शॉट लगाना पड़ा। खबरों के अनुसार वहीं प्रियंका ने बताया कि इसी साल हुए ईमीस अवॉर्ड्स में जाने से पहले वो भूखी थी और उन्होंने खाली पेट ही टकीला पी लिया था जो उन्हें चढ़ गई थी, शो के दौरान एलेन ने प्रियंका को बताया कि अमरीकी लोग खूब शराब पीते हैं। प्रियंका इस शो में अपने अमरीकी टीवी शो ‘ क्वांटिको ‘ के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए गईं थी।

Home / Uncategorized / प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलीं डिंपल गर्ल दीपिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो