script12 साल साथ रहने के बाद ब्रैड पिट से अलग होंगी एंजेलिना जोली | Angelina Jolie files for divorce from Brad Pitt after 12 years together | Patrika News

12 साल साथ रहने के बाद ब्रैड पिट से अलग होंगी एंजेलिना जोली

Published: Sep 21, 2016 08:04:00 am

हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट अलग होंगे। खबर है कि एंजेलिना ने ब्रेड से तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी है

Brad Pitt and Angelina Jolie

Brad Pitt and Angelina Jolie

वाशिंगटन। हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट अलग होंगे। खबर है कि एंजेलिना ने ब्रेड से तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी है। अगर ऐसा हुआ तो 2 साल पुरानी यह शादी टूट जाएगा। एंजेलिना और ब्रैड ने 10 साल साथ रहने के बाद 2014 में शादी की थी। इस तरह वे कुल 12 साल तक साथ रहे।

गौरतलब है कि कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि एंजेलिना और ब्रैड के बीच सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरों के मुताबिक एंजेलिना अपने सभी 6 बच्चों का कस्टडी चाहती हैं। एंजेलिना ब्रैड के बच्चों को पालने के तरीके से भी अपसेट रहती थीं। दोनों को अंतिम बार साथ नवंबर 2015 में एक सार्वजनिक समारोह में देखा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो