scriptरॉबर्ट डाउनी है दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टर, 5 बॉलीवुड एक्टर भी शामिल | Robert Downey is the richest actor of the world, 5 Bollywood actors included too | Patrika News

रॉबर्ट डाउनी है दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टर, 5 बॉलीवुड एक्टर भी शामिल

Published: Aug 05, 2015 02:15:00 pm

दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं में पाँच भारत से हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन,
सलमान खान और अक्षय कुमार को शीर्ष 10 में जगह मिली है..

bollywood

bollywood

मुंबई। दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं में पाँच भारत से हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार को शीर्ष 10 में जगह मिली है। सबसे कमाऊ अभिनेताओं की फोब्र्स की ताजा सूची में पहली बार अमेरिका से बाहर के अभिनेताओं को जगह दी गयी है।

इस वजह से सूची में 12 नये अभिनेताओं ने जगह बनायी है जिसमें पाँच बॉलीवुड के हैं। सूची में रॉबर्ट डाउनी जूनियर को पहला स्थान दिया गया है। इनकी सालाना आय आठ करोड़ डॉलर रही है। दूसरे स्थान पर चीन के जैकी चैन हैं जिनकी कमाई पॉच करोड़ डॉलर रही है।

सूची 01 जून 2014 से 01 जून 2015 के बीच की इनकी आमदनी के आधार पर तैयार की गयी है। भारतीय अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन और सलमान खान संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। पिछले वित्त वर्ष में दोनों की आमदनी 3.35 करोड़ डॉलर रही। वहीं, आठवें स्थान पर अक्षय कुमार रहे जिनकी आमदनी 3.25 करोड़ डॉलर रही।

इनके अलावा सूची में शाहरूख खान और रणबीर कपूर को भी जगह दी गयी है। इनकी सालाना आमदनी क्रमश: 2.6 करोड़ डॉलर तथा 1.5 करोड़ डॉलर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो