scriptइस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, ऑडिशन के दौरान हुआ था यौन शोषण | thandie newton reveals mystery of abuse by director | Patrika News

इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, ऑडिशन के दौरान हुआ था यौन शोषण

Published: Jul 03, 2016 10:48:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

क्रैश और मिशन इंपोशिबल 2 जैसी फिल्मों के जरिए हिट होने वाली अभिनेत्री ने खोला राज

thandie newton

thandie newton

नई दिल्ली। क्रैश और मिशन इंपोशिबल 2 जैसी फिल्मों से सुपरहिट हो चुकी हॉलीवुड एक्ट्रेस ने कई सालों बाद अपने राज खोले हैं। ये राज उस समय के हैं जब उन्होंने हॉलिवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। अपने अभिनय से हॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस थांडे न्यूटन ने अपने कॅरियर के शुरूआती दिनों के ऐसे ही राज खोले हैं।

ऑडिशन में हुआ यौन शोषण
थांडे ने कहा कि ऑडिशन के दौरान निर्देशक ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा। न्यूटन ने डब्ल्यू मैग्जीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह निर्देशक ने ऑडिशन के दौरान उनसे अनुचित चीज करने के लिए कहा था।


युवा एक्ट्रेस की भलाई के लिए किया खुलासा
सालों बाद न्यूटन ने सोच समझ कर इस राज से पर्दा उठाने का उठाया है उनका इसके पीछे का मकसद युवा एक्ट्रेस को इस तरह की अमान्य स्थिति को समझकर आगे बढऩे में मदद करना है। आपको बता दें कि न्यूटन 43 साल की हो चुकी है जो वो दो बच्चों की मां हैं। न्यूटन ने क्रैश और मिशन इंपोसिबल 2 जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया है। न्यूटन अब जल्द ही एचबीओ के वेस्टवर्ड सीरिज में नजर आएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो