scriptकांग्रेस प्रदर्शन : मंगोलिया से आए घोड़े पर सवार मोदी, चैक बांटते निकले | Congress performance on PM modi one year completed | Patrika News
इंदौर

कांग्रेस प्रदर्शन : मंगोलिया से आए घोड़े पर सवार मोदी, चैक बांटते निकले

राजबाड़ा से शाम को निकलने वाला हर शख्स अपने मोबाईल से फोटो ले रहा था। ये लोग फोटो ले रहे थे घोड़े पर सवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।

इंदौरMay 26, 2015 / 06:50 pm

ऑनलाइन इंदौर

Narendra Modi, government

Narendra Modi, government

इंदौर। राजबाड़ा से शाम को निकलने वाला हर शख्स अपने मोबाईल से फोटो ले रहा था। ये लोग फोटो ले रहे थे घोड़े पर सवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। हाथों में फेंकू बैंक ऑफ इंडिया का 15 लाख का चैक लेकर चल बैठे मोदी की बारात निकल रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एक साल पूरा होने पर जहां भाजपा खुशियां मना रही है और पूरे शहर में जगह-जगह आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी इसका अनुठी तरह से विरोध किया। युवा कांग्रेस ने राजबाड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारात निकाली।

राजबाड़ा से निकली इस बारात में मोदी द्वारा मंगोलिया को दिए गए 64 अरब के ऋण के बदले में मिले घोड़े पर मोदी का चेहरा लगाए युवक कांग्रेस कार्यकर्ता को बैठाया गया था। बारात में मोदी मंत्रीमंडल के सदस्य सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित अंबानी, अडानी का चेहरा लगाकर भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता चल रहे थे।

युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू जोशी, लोकसभा अध्यक्ष अमन बजाज के नेतृत्व में निकली इस बारात में युवक कांग्रेस के नेता सूट बूट में चल रहे थे। बारात में युवक कांग्रेस के रोहित जोशी, निलेश पटेल, अमित अग्रवाल, विशाल चर्तुवेदी, पवन जायसवाल, महिला कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के के नेता बड़ी संख्या में शामिल थे। वहीं पूर्व विधायक अश्विन जोशी, पूर्व शहर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे, जय हार्डिया भी बाराती के तौर पर शामिल हुए।

राजबाड़ा पर अटकते रहे वाहन

राजबाड़ा बस स्टैंड से शुरु हुई ये बारात अन्ना पान भंडार होते हुए महालक्ष्म मंदिर, राजबाड़ा के मुख्य द्वार के सामने से होते हुए वापस पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंची। वहां से अन्ना पान भंडार पर बारात समाप्त हुई। इस दौरान बारात के निकलने के दौरान वाहन भी उलझ रहे थे। इस दौरान पुलिस के जवानों ने यहां पर यातायात की व्यवस्था को संभाला, जिसके बाद यातायात निर्बाध रुप से चलता रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो