scriptदहेज प्रथा का उन्मूलन जरूरी | Must eradicate dowry | Patrika News

दहेज प्रथा का उन्मूलन जरूरी

locationजालोरPublished: Mar 21, 2015 08:57:00 pm

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड
के तत्वावधान में अनुसूचित जाति ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को बेटी बचाओ

जालोर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में अनुसूचित जाति ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को बेटी बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिला प्रमुख गिरधर कंवर थी, जबकि अध्यक्षता नरेंद्र बालू अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते जिला कोषाधिकारी दशरथ सोलंकी व सरदारसिंह मौजूद थे।

संगोष्ठी में उप जिला प्रमुख ने समाज में दहेज प्रथा को समाप्त करने की अपील की। इसके लिए सभी को प्रेरित करने की बात कही। साथ ही दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए संकल्प दिलाया। पुष्पा सैन ने बेटी बचाओ से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

सीओ स्काउट निशु कंवर ने स्काउट-गाइड को समाज की सेना बताते हुए कहा कि स्काउट समाज की सेवा करते हैं। शिविर संचालिका अंजुबाला रावल ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में 110 स्काउट-गाइड व रोवर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके दौलत कंवर, ममता रोहिल, मुकेश कुमार मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो