scriptउपभोक्ता पखवाड़ा गुजरा, फिर भी केरोसिन नहीं पहुंचा | Consumer fortnight passed, kerosene has not yet | Patrika News
झालावाड़

उपभोक्ता पखवाड़ा गुजरा, फिर भी केरोसिन नहीं पहुंचा

जिले में
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अव्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मार्च माह में
गेहूं राशन की

झालावाड़Mar 23, 2015 / 10:04 pm

मुकेश शर्मा

झालावाड़।जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अव्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मार्च माह में गेहूं राशन की दुकानों पर 20 मार्च तक पहंुचा। जबकि केरोसिन पखवाड़ा समाप्त होने से महज एक दिन पहले डीलरों तक नहीं पहंुच सका है। ऎसे में लगातार दूसरे महीने केरोसिन के उठाव में हो रही गड़बड़ी का फायदा सीधे तौर पर कालाबाजारियों को पहंुच रहा है।


जिले में हर माह करीब 1176 किलोलीटर केरोसिन का आवंटन होता है। इसका उठाव चितौड़गढ़ में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डिपो से किया जाता है। इस डिपो में फरवरी के बाद मार्च माह में भी केरोसिन नहीं है। वहीं उपभोक्ता पखवाड़ा समाप्त होने में एक दिन शेष है। इसके बावजूद जिले में केरोसिन राशन की दुकानों तक नहीं पहंुचा है।

विद्यार्थी कोटे के केरोसिन का खेल


जिले में ग्रामीण क्षेत्र के करीब दो हजार विद्यार्थियों को विशेष कार्ड के माध्यम से केरोसिन वितरण किया जाता है। इन दिनों विद्यार्थियों की परीक्षा अंतिम चरण में है। ऎसे में परीक्षा समाप्त होते ही अधिकांश विद्यार्थी गांवों की ओर लौट जाएंगे। जिसकी वजह से इनके कोटे का करीब साढ़े पांच हजार लीटर केरोसिन के कालाबाजारी की आशंका बन गई है।

खुलेआम चल रहे जनरेटर व भटि्टयां


जिले में व्यावसायिक केरोसिन का कोई डीलर नहीं है। इसके बावजूद शहर की होटलों, ढाबों में खुलेआम केरोसिन की भटि्टयां चल रही है। साथ ही कई बैंकों व कार्यालयों में जनरेटर भी केरोसिन से चल रहे हैं।

लगा लिए फेरे


रसद विभाग के सूत्रों ने बताया कि वैसे तो जिले में 60 फीसदी से अधिक लोगों के पास गैस सिलेण्डर है। जिसमें से शहरी इलाकों में गैस कनेक्शन अधिक है। ऎसे में केरोसिन की आवश्यकता ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है। जिसकी वजह से गांव के हजारों लोग महज चार लीटर केरोसिन के लिए राशन की दुकानों पर तीन से चार बार फेरे लगा चुके हैं।

गोविन्दपुरा गांव के राधाकिशन ने बताया कि केरोसिन लेने के लिए तीन चक्कर काट चुके हैं। डीलर द्वारा चक्कर दिया जा रहा है, वे होटल वालों को ब्लैक करता है। इससे बढिया तो सरकार को केरोसिन देना ही बंद कर देना चाहिए।

चितौड़गढ़ डिपो में केरोसिन नहीं होने से समस्या हो रही है। डिपो बदलने के लिए पत्र लिखा है। मार्च माह के विद्यार्थी कोटे के केरोसिन का आवंटन को निरस्त किया जाएगा। हरिप्रसादप्रवर्तन निरीक्षक, जिला रसद विभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो