scriptअंबेडकर जयंती पर होगी आर पार की लड़ाई | Ambedkar Jayanti will battle across | Patrika News

अंबेडकर जयंती पर होगी आर पार की लड़ाई

locationझुंझुनूPublished: Mar 20, 2015 09:45:00 pm

गुढ़ागौड़जी थाना
क्षेत्र की महिला के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को
लेकर अनशन

उदयपुरवाटी। गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र की महिला के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठी पीडिता की सास व ननद को गुरूवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों नेे उनकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी।

इस पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में 21 जनों की संघर्ष समिति का गठन हुआ। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूर्व मंत्री गुढ़ा ने बताया कि महिलाएं पिछले आठ दिन से अनशन पर बैठी हैं, लेकिन प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

रैली निकालकर किया प्रदर्शन
इससे पूर्व चिकित्सकों ने अनशन पर बैठी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की और उनको अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। इसके बाद एंबुलेंस से उनको अस्पताल भेजा गया। इससे पूर्व दलित समाज के लोगों ने कस्बे में रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अनशन स्थल पर हुई सभा में पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि सरकार दलितों पर अत्याचार करना बंद करें।

उन्होंने विधायक पर आरोप लगाया कि उनके दबाव के कारण आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। सभा को खेमचंद राठी, रामेश्वर माहिच, विजेन्द्र कल्याण, हरिराम, विनोद, अशोक माहिच, नेहरू वाल्मीकि, राधेश्याम रचेता, संजीव शर्मा, राजीव गौरा, एडवोकेट श्रवण सैनी, संजय छऊ, गणेश भार्गव, दशरथसिंह नांगल, मोहन सैनी, संदीप जीनगर ने संबोधित किया।

पंचायत के लोग बैठेंगे अनशन पर

शुक्रवार से प्रत्येक दिन एसडीएम कार्यालय के सामने 13 अप्रैल तक एक ग्राम पंचायत के लोग अनशन पर बैठेंगे। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर प्रशासन से आर पार की लड़ाई होगी। शुक्रवार को बागोरा ग्राम पंचायत के लोग अनशन पर बैठेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो