प्रदेश में 5000 लेखपालों की होगी भर्ती
Published: Apr 24, 2015 12:04:00 pm
प्रदेश में इस समय लेखपालों के कुल 27, 200 पद हैं, इसमें से 7000 से अधिक पद खाली चल रहे
लखनऊ। प्रदेश में लेखपालों के 5000 से अधिक नए पद पर भर्ती करने की कवायद शुरू हो चुकी है। राजस्व परिषद ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। परिषद का कहना है कि कई दशकों से लेखपालों के नए पद सृजित नहीं किए गए हैं जबकि उसके सापेक्ष ग्रामसभाओं और काम में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है।
प्रदेश में इस समय लेखपालों के कुल 27, 200 पद हैं। इसमें से 7000 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। दूसरी ओर गांवों की संख्या इस समय 1.13 लाख के करीब पहुंच चुकी है। छुट्टी और दूसरी वजहों को शामिल कर लिया जाए तो यूपी में एक लेखपाल के जिम्मे इस समय लगभग छह गांवों की जिम्मेदारी है।