scriptराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रिक्त पदों पर भर्ती | NIT Tiruchirappalli recruitment 2016 for various posts | Patrika News

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रिक्त पदों पर भर्ती

Published: Jul 15, 2016 07:32:00 pm

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली ने अस्थायी रूप में विभिन्न विभागों में संकाय के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु

Nit jobs

Nit jobs

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली ने अस्थायी रूप में विभिन्न विभागों में संकाय के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 25 जुलाई 2016 तक या इससे पहले इस पद हेतु आवेदन कर सकते हैं.

पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी है जो इस प्रकार है- इंजीनियरिंग/टेक्नोलोजी विषय के फैकल्टी पद हेतु आवेदन के लिए उम्मीदवार को इंजीनियरिंग के किसी भी शाखा में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की डिग्री होना आवश्यक है. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या- डीएफडब्ल्यू/टीएफ/1/2016

रिक्ति विवरण:
कुल रिक्त पद– 59 पद

पद का नाम- अंशकालिक संकाय पद

विभाग के अनुसार पदों का विवरण:

• वास्तुकला: 5

• केमिकल इंजीनियरिंग: 2

• रसायन विज्ञान: 4

• सिविल इंजीनियरिंग: 7

• कंप्यूटर एप्लीकेशन: 2

• कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (सीएसई): 1

• इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (इ): 7

• इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई): 6

• ऊर्जा और पर्यावरण इंजीनियरिंग: 2

• मानविकी: 1

• इंस्ट्रूमेंटेशन और नियंत्रण इंजीनियरिंग (आईसीई): 1

• मैनेजमेंट स्टडीज: 2

• मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 7

• मैटलर्जिकल और सामग्री इंजीनियरिंग (एमएमई): 3

• गणित: 3

• प्रोडक्शन इंजीनियरिंग: 6

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवार का चयन संगठन द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा/साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.


आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 25 जुलाई 2016 तक या इससे पहले इस पद हेतु इस पते पर अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं- डीन (संकाय कल्याण), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली – 620015. तमिलनाडु.

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 25 जुलाई 2016

विस्तृत अधिसूचना के लिए यहाँ Click करें.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो