scriptजोशी अध्यक्ष, फिरोज महासचिव निर्वाचित | Joshi, Chairman, Feroze elected secretary | Patrika News

जोशी अध्यक्ष, फिरोज महासचिव निर्वाचित

locationजोधपुरPublished: Mar 27, 2015 10:25:00 pm

न्यायिक राजधानी जोधपुर
में वकीलों के सबसे बड़े संगठन राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के

जोधपुर।न्यायिक राजधानी जोधपुर में वकीलों के सबसे बड़े संगठन राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में रणजीत जोशी ने अध्यक्ष और फिरोज खान ने महासचिव पद पर ऎतिहासिक जीत दर्ज की है।

जोशी 11वीं बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा मालमसिंह राठौड़ उपाध्यक्ष, मनीष टाक सहसचिव, खुशबू रतावा पुस्तकालय सचिव और रामप्रकाश प्रजापत कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।


दिनभर चले मतदान के बाद देर शाम चुनावी नतीजे घोषित किए गए। मतदान में वकीलों ने उत्साह दिखाया। सभी पदों पर मजबूत उम्मीदवार होने के कारण प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। कुल 2164 में से 1779 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 82 फीसदी मतदान भी पहली बार ही हुआ।

शाम 6 बजे मतगणना


शुरू हुई और देर शाम तक सभी घोषित किए गए। कचहरी
परिसर में वकील नेताओं के समर्थकों ने देर रात तक ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और विजेताओं को जुलूस के रूप में साथ जाकर घर छोड़ा।

रणजीत जोशी दस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। जो कि अपने आप में कीर्तिमान है। इस बार वे 11वीं बार अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं फिरोज खान विश्वविद्यालय में छात्र नेता रहे हैं। महासचिव पद पर तीसरे प्रयास में इनको सफलता मिली।

किसको-कितने मिले वोट


अध्यक्ष
रणजीत जोशी त्न: 1132
चन्द्रशेखर कोटवानी : 628
महासचिव
फिरोज खान : 693
धनराज वैष्णव : 534
करूणानिधी व्यास : 526
उपाध्यक्ष
मालमसिंह राठौड़ : 1106
जयदेवसिंह भाटी : 596
पुस्तकालय सचिव
खुशबू रतावा : 592
कंवरलाल विश्नोई : 424
रंजना शर्मा : 569
सुमित्रा चौधरी : 159
सहसचिव
मनीष टाक : 463
दीपाराम चौधरी : 418
गजेन्द्रसिंह तंवर : 324
लालसिंह : 30
ललित सोलंकी : 104
सुरेश कुमार पारीक : 150
स्वरूपराम गौड़ : 26
उमेश मेवाड़ा : 121
विक्रमसिंह चाडवास : 104
कोषाध्यक्ष
रामप्रकाश प्रजापत : 425
लक्ष्मीनारायण माथुर : 253
मदनसिंह राठौड़ : 191
पुखराज जैन : 385
संतोष शर्मा : 117
सुमित कल्ला : 388
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो