scriptसंयंत्र का पानी पीकर सैकड़ों बीमार | Hundreds sick drinking water plant | Patrika News

संयंत्र का पानी पीकर सैकड़ों बीमार

locationकोलकाताPublished: Mar 01, 2015 06:30:00 pm

कोलकाता। हाल ही में शुरू जय हिन्द जल संयंत्र (धापा) का पानी पीकर सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए


कोलकाता। हाल ही में शुरू जय हिन्द जल संयंत्र (धापा) का पानी पीकर सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए हैं। कोलकाता नगर निगम के पास के क्षेत्रों में कई लोग डायरिया से पीडित हो गए हैं। निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वार्ड 101 व 110 में डायरिया से कई लोग पीडित हैं। लोगों का दावा है कि जब से लोग धापा संयंत्र का पानी पी रहे हैं तब से बीमार पड़ने लगे हैं। उल्टी व दस्त की शिकायत लेकर कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की जानकारी स्थानीय पार्षदों व निगम को दी गई है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पार्षद तथा निगम कर्मचारी नहीं पहुंच रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर निगम ने सुध ली है।

निगम की तरफ से स्वास्थ्य शिविर खोला गया है जहां से ओआरएस वितरित किया जा रहा है। निगम की टीम घर-घर जाकर स्थिति का जायजा ले रही है।

निगम के जलापूर्ति विभाग के अधिकारी विभाष माइती ने माना कि धापा संयंत्र के पानी से डायरिया फैला है। पाइप के पुराने होने के कारण पानी अर्सेनिकयुक्त हो गया है। निगम ने पाइप बदलने का काम शुरू किया है। इलाके में वाटर टैंक पर भेजे गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो