scriptशहर में 4 दुर्घटनाओं में 2 की मौत,7 घायल | 2 killed in accidents in the city 4, 7 injured | Patrika News

शहर में 4 दुर्घटनाओं में 2 की मौत,7 घायल

locationकोलकाताPublished: Jan 17, 2017 11:29:00 pm

महानगर कोलकाता में अलग-अलग 4 दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो
गई व 7 घायल हो गए। मंगलवार की सुबह  दो निजी गाडिय़ों में आमने सामने भिडंत
हो गई

kolkata news

kolkata news

कोलकाता. महानगर कोलकाता में अलग-अलग 4 दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई व 7 घायल हो गए। मंगलवार की सुबह दो निजी गाडिय़ों में आमने सामने भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में गाड़ी चालक समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को पार्क सर्कस स्थित नेशनल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रगति मैदान थाने की पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

दूसरी घटना दक्षिण कोलकाता के प्रिया सिनेमा के पास घटी। मंगलवार सुबह 10 बजे से एक महिला ट्राम लाइन पार कर रही थी। तभी दो बच्चे ट्राम लाइन पर चले आए, बच्चों को बचाने में महिला ट्राम के नीचे चली आई। महिला का पैर कट गया। महिला को गरियाहाट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

तीसरी दुर्घटना सोमवार देर रात साल्टलेक में घटी। साल्टलेक के ईसी कालीबाड़ी के करीब एक लक्जरी कार नियंत्रण खोकर फुटपाथ पर चढ़ गई, इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। गाड़ी का चालक फरार है। घटना की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चौथी दुर्घटना सोमवार रात 2 बजे केष्टोपुर में हुई। बाईक केस्टोपुर से हानापाड़ा जा रही। बाइक नियंत्रण खोकर लैम्प पोस्ट से टकरा गयी। बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो