scriptअभिषेक की हालत नहीं सुधरने पर डॉक्टर चिंतित | Doctors at improving the condition of consecration | Patrika News

अभिषेक की हालत नहीं सुधरने पर डॉक्टर चिंतित

locationकोलकाताPublished: Oct 24, 2016 05:39:00 am

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य में रविवार

kolkata

kolkata

कोलकाता।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य में रविवार को भी सुधार नजर नहीं आया। इस कारण उनका इलाज कर रहे डॉक्टर चिन्तित हैं। उन्हें अब भी स्पेशल क्रिटिकल केयर रूम में रखा गया है और रुक-रुक कर उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है।

मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों ने बताया कि रविवार को भी अभिषेक की स्थिति में जरा भी सुधार नहीं हुआ। सड़क हादसे में आंख में गंभीर चोट लगने के कारण उनके मुंह का सुजन कम नहीं हो रहा है। उनका पल्स रेट घट-बढ़ रहा है। उनके पूरे शरीर में दर्द है। बुखार भी नहीं उतर रहा है। डॉक्टरों की टीम के लिए यह चिन्ता का विषय है। दर्द और बुखार कम करने तथा पल्स रेट को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

अपनी स्थिति को देख कर खुद तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी भी डरे हुए हैं। रविवार को नर्सिंग होम की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार वे सहमे हुए नजर आए। मेडिकल बुलेटिन में अभिषेक की नेत्र परीक्षण रिपोर्ट और दूसरी चिकित्सीय जांच रिपोर्ट संतोषजनक पाए जाने का दावा किया गया है।


डॉक्टरों ने कहा कि उनकीआंख का ऑपरेशन 14 दिन के भीतर करना होगा। इसके लिए उनके मुंह का सुजन कम होने का इंतजार किया जा रहा है।
गत मंगलवार को मुर्शिदाबाद के बहरमपुर से कोलकाता लौटते समय सिंगुर के निकट राष्ट्रीय राज मार्ग-2 पर सड़क हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेल व्यू में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर नेत्र परीक्षण और अन्य जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशल क्रिटिकल केयर रूम में भेज दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो