scriptसूनी गोद भरने के लिए छोटी बहन की बेटी चुराई | Little Sister's daughter stole the baby to fill empty | Patrika News

सूनी गोद भरने के लिए छोटी बहन की बेटी चुराई

locationकोलकाताPublished: Jan 17, 2017 11:42:00 pm

पश्चिम बंगाल के जलपाईपुड़ी में एक अनहोनी घटना घटी है।
बड़ी बहन ने अपनी छोटी पहन की बेटी चुरा ली है। पकड़े जाने पर पता चला कि
वह अपनी सूनी गोद भरने के लिए यह करतूत की है

kolkata news

kolkata news

जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल के जलपाईपुड़ी में एक अनहोनी घटना घटी है। बड़ी बहन ने अपनी छोटी पहन की बेटी चुरा ली है। पकड़े जाने पर पता चला कि वह अपनी सूनी गोद भरने के लिए यह करतूत की है। हालांकि पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह अभी तक नहीं कबूला है। उसका कहना है कि बहन की रजामंदी से ही उसने उसकी बेटी को अपने साथ ले गई थी।

बच्ची को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला का नाम चैती राय है। पुलिस उसे रिमाण्ड पर लेकर जलपाईगुड़ी लौट रही है। उसको दिल्ली के नजदीक यूपी के सुलतानपुर से गिरफ्तार किया गया।

 जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने बताया कि चैती ने पहले पति को छोड़ कर हाल ही में दूसरी शादी की है। उसके दोनों बच्चों को पहले पति ने अपने पास रख लिया है। चूंकि वह पहले ही नसबंदी करा ली है इसलिए वह अब मां नहीं बन सकती है। सूनी गोद भरने के लिए वह बहन की बेटी को चुरा कर अपने साथ ले गई थी।

हालांकि उसने अभी तक गुनाह नहीं कबूला है। चैती का कहना है कि बहन की इजाजत से ही वह उसकी बेटी को अपने साथ ले गई थी। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार चैती की छोटी बहन दीपा राय ने 15 दिसम्बर 2016 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

दीपा ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बेटी और बड़ी बहन के साथ पैसे निकालने के लिए बैंक गई थी। बेटी को दीदी के पास छोड़कर वह लाइन में खड़ी हो गई थी। पैसे निकाल कर वापस लौटी तो देखा बेटी और दीदी दोनों लापता हैं। बाद में पुलिस को चौती के दिल्ली के नजदीक सुल्तानपुर में होने का पता चला। फिर पुलिस की टीम वहां रवाना हुई और चैती को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर ली।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो