scriptबोले शिक्षा मंत्री,केन्द्रीय मंत्री सर्कस के जोकर | Minister of Education Minister, Union Minister Circus Joker | Patrika News

बोले शिक्षा मंत्री,केन्द्रीय मंत्री सर्कस के जोकर

locationकोलकाताPublished: Jul 23, 2017 09:52:00 pm

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने भाजपा और केन्द्र
सरकार पर पलटवार करते हुए  प्रकाश जावडेकर सहित सहित दूसरे केन्द्रीय
मंत्रियों को सर्कस का जोकर कहा

kolkata news

kolkata news

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने भाजपा और केन्द्र सरकार पर पलटवार करते हुए प्रकाश जावडेकर सहित सहित दूसरे केन्द्रीय मंत्रियों को सर्कस का जोकर कहा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लोकप्रियता से भाजपा के हताश होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने तृणमूल को माचिस की डिब्बी जैसी छोटी पार्टी करार दिया।

पार्थ चटर्जी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री सर्कस के जोकर की तरह बात कर रहे हैं। बंगाल के बारे में उन्हें कोई ज्ञान नहीं है। वे यहां आते है, केले के पत्ते पर खाना खाते हैं और हमारी झूठी बदनामी कर के चले जाते हैं। इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्य की बात याद आती है। दोनों ने तृणमूल कांग्रेस के सफाया होने की बात कही थी, तो बंगाल की जनता ने उनका सफाया कर दिया। भाजपा का भी यही हश्र होगा।

उन्होंने कहा कि जावडेकर झूठ बोल रहे है। राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारी मानव संसाधन मंत्रालय के सभी बैठकों में हिस्सा लिया है। जावडेकर को इसकी जानकारी नहीं है। असल में सब काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देखते हैं और जावडेकर सहित अन्य केन्द्रीय मंत्री सेमीनार में हिस्सा लेने के लिए राज्य-राज्य घूमते हैं। उन्होंने कहा कि जावडेकर को बंगाल भाजपा के बारे में कोई जानकारी नहींं है।

बंगाल में भाजपा के मात्र चार सदस्य ही दिखाई देते हैं। स्थिति ऐसी है कि पार्टी के झंडे लगाने के लिए उन्हें भाड़े पर लोगों को रखना पड़ता है। ममता बनर्जी के प्रति राज्य के लोगों की आस्था है। शहीद सभा में आई भीड़ इसका प्रमाण है। भाजपा ममता बनर्जी की मनमोहनी शक्ति और लोकप्रियता से हताश है। इस लिए उन पर साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा रही है।

उन्हें कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोटी पार्टी है लेकिन माचिस जैसी है। हम अन्याय का कड़ा विरोध करते हैं। लेकिन अपने आदर्शों की तिलांजली नहीं देते हैं। हमेशा जनता के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को समृद्ध बनाने के लिए काम करती तो देश में किसान आत्महत्या नहीं करते।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो