scriptतृणमूल विधायक हाजरा गुट के समर्थक को गोली मारी | tmc leader shot in birbhoom, condition critical | Patrika News

तृणमूल विधायक हाजरा गुट के समर्थक को गोली मारी

locationकोलकाताPublished: Feb 05, 2016 10:14:00 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

बीरभूम जिले के नानूर इलाके में सशस्त्र अपराधियों ने सैफुल मोल्ला नामक  तृणमूल कांग्रेस  समर्थक को गोली मार दी

firing

firing

कोलकाता
बीरभूम जिले के नानूर इलाके में सशस्त्र अपराधियों ने शुक्रवार सुबह सैफुल मोल्ला नामक तृणमूल कांग्रेस समर्थक को गोली मार दी। नानूर विधायक गदाधर हाजरा गुट के सैफुल के सीने में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव है।
परिजनों का आरोप है कि तृणमूल नेता काजल शेख के समर्थकों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में सपन, बप्पा, पलास, काना समेत काजल शेख गुट के 9 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काजल शेख ने आरोप को झूठा बताया है। उनका कहना है कि उक्त वारदात से उनका कोई लेना-देना नहीं है। षड्यंत्र के तहत मामले में उनका नाम उछाला जा रहा है।
नानूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू किया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सैफुल सुबह घर से धान के अपने खेत में सिंचाई करने गया था। काम खत्म कर जब वह घर लौट रहा था, अपराधियों ने करीब से गोली मार दी। अपराधियों ने सैफुल को निशाना बना कर दो गोलियां चलाई। एक गोली लक्ष्य से चूक गई। दूसरी गोली सीने के नीचे लगी। वह चीखते हुए गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। जख्मी सैफुल को पास के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि बीरभूम के नानूर इलाके में तृणमूल नेता गदाधर हाजरा और काजल शेख के बीच लम्बे समय से भिड़ंत चल रही है। पिछले साल काजल शेख पर बोलपुर शहर में जानलेवा हमला किया गया था। अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर बम फेंके थे। घटना के कुछ ही दिन बाद बाहिरी गांव के नजदीक गदाधर हाजरा के तीन समर्थकों को गोलियों से भून दिया गया था। एक सप्ताह पहले भी गदाधर हाजरा और काजल शेख के समर्थकों के बीच गोलीबारी और बमबाजी हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो