script38 आईपीएस के स्थानांतरण, विश्नोई को लगाया अलवर एसपी | 38 IPS transfer, Bishnoi imposed Alwar SP | Patrika News

38 आईपीएस के स्थानांतरण, विश्नोई को लगाया अलवर एसपी

locationजयपुरPublished: Nov 04, 2015 09:24:00 am

Submitted by:

राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अभिमन्यु कुमार ने
मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन
कर सूची जारी कर दी।

राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अभिमन्यु कुमार ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर सूची जारी कर दी।

पुलिस अधीक्षक अलवर अजयपाल लाम्बा को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर लगाया गया है, जबकि पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (उत्तर) पुलिस आयुक्तालय जयपुर में कार्यरत कैलाश चंद्र विश्नोई को पुलिस अधीक्षक अलवर लगाया गया है।

ज्ञात रहे कि एसपी लाम्बा जुलाई माह में स्थानांतरित होकर अलवर आए थे और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण लम्बे अवकाश पर चले गए थे। एसपी लाम्बा ने सोमवार को ही अवकाश से लौट कर कार्यभार संभाला था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो