script2000 रुपये के जेरॉक्स नोट से खरीदी बियर, पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा  | bought beer from Rs 2,000 Xerox notes | Patrika News

2000 रुपये के जेरॉक्स नोट से खरीदी बियर, पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा 

locationमुंबईPublished: Nov 22, 2016 08:11:00 pm

महाराष्ट्र के विरार में शराब की दुकान पर 2000 के जॉली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

2000 Note Price

2000 Note Price

मुंबई। अभी लोगों के पास 500 और 2000 के नए नोट ठीक से आये भी नहीं हैं कि नकली नोट के कारोबारी तैयार हो गए हैं। हालांकि नए नोटों में सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं कि इसके साथ फर्जीवाड़ा करना थोड़ा मुश्किल है।

महाराष्ट्र के विरार में शराब की दुकान पर 2000 के जॉली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल यहां 26 साल के तुषार कचरू चिखले 2000 के नोट की कलर फोटो कॉपी निकालकर विरार पश्चिम की एक वाइन शॉप से दो बियर खरीदीं।

बियर शॉप वाले ने जब नोट ध्यान से देखा तो वह फोटो कॉपी निकला। उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुषार को नकली नोट मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तुषार विरार पूवज़् के मनवेल पाड़ा का रहने वाला है। वह अंधेरी में एक कंपनी में नौकरी करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो