चौदह आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़ पंजाबPublished: Dec 27, 2014 05:32:00 pm
पंजाब सरकार ने चौदह आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चौदह और पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) के छह अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। इन अधिकारियों में तीन उपायुक्त हैं। यह जानकारी यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने दी। आईएएस अधिकारियों में मंदीप सिंह संधु को प्रमुख सचिव, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास, धर्मवीर को प्रमुख सचिव रक्षा एवं कल्याण, जी वज्रलिंगम को प्रमुख सचिव, खाद्य एवं सिविल आपूर्ति और पंजाब सामाजिक विकास एवं शासन आयोग का सदस्य सचिव लगाया गया है।
एसआर लदड़ को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव के अलावा पंजाब राज्य मानवीय अधिकार आयोग का भी प्रभार दिया है। जीके सिंह को नगर निगम लुधियाना का आयुक्त, परमदीप अग्रवाल को स्कूल शिक्षा महानिदेशक, अमित ढाका को एमडी, रवीन्द्र शर्मा को शहीद भगत सिंह नगर उपायुक्त, अन्नदित्ता मितरा को होशियारपुर का उपायुक्त तथा प्रवीण कुमार थिंद को डायरेक्टर प्लानिंग लगाया गया है।
इसी प्रकार अरूण सेखड़ी को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी सभांए पंजाब, मनप्रीत सिंह छत्तवाल को चेयरमैन पंजाब राज्य प्रदूषण कंटरोल बोर्ड, मलविन्द्र सिंह जग्गी को डायरेक्टर, स्टेट ट्रांसपोर्ट नियुक्त किया गया है।