scriptबदले में मिला कोदो बना जहर, 7 भर्ती | Kodo poison made, at the hospital in rural | Patrika News

बदले में मिला कोदो बना जहर, 7 भर्ती

locationशाहडोलPublished: Mar 25, 2015 11:53:00 pm

कोदो की रोटी खाने के बाद उल्टी व दस्त के कारण वे गंभीर रूप से बीमार हो गए।

food poisoning

food poisoning

शहडोल/अनूपपुर. जैतहरी जनपद अंतर्गत फुनगा के रकसाटोला निवासी एक परिवार विषाक्त भोजन से प्रभावित हो गया।

बुधवार की दोपहर 108 के माध्यम से एक ही परिवार के सात सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि कोदो की रोटी खाने के बाद उल्टी व दस्त के कारण वे गंभीर रूप से बीमार हो गए।

पीडि़त परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह उनके घर कोदो की रोटी बनाई गई थी। इस दौरान घर के मुखिया समरथ चौधरी के अलावा उनके पुत्र भूपत गंभीर रूप हालत में अस्पताल लाए गए। वहीं प्रभावितों में भूपत की पत्नी रतनीबाई चौधरी, पुत्र मनमोहित, शोभित पुत्री माया के अलावा भतीजा रामभुवन भी शामिल हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार किसी खाद्य पदार्थ के विषैले प्रभाव के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया है। प्रभावितों की हालत में उपचार के बाद पीडि़तों की सेहत में सुधार भी दर्ज किया गया।

बदले में मिला था कोदो
पीडि़तों ने बताया कि वे चमड़े का जूता बनाने का कार्य करते हैं। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने गांव के एक काश्तकार को जूते दिए थे जिसके एवज में उन्हें कोदो प्राप्त हुआ था।

किसान से मिले कोदो को बुधवार पीसकर रोटी बनाई गई और पूरे परिवार ने मठे के साथ इसका सेवन किया। बताया गया है कि मठा एक सप्ताह पुराना था, जिसमें मेडिकल टीम ने मठे के कारण विषाक्त असर पडऩे के आसार व्यक्त किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो