scriptसूरत को खूबसूरत बनाने की मुहिम फेसबुक पर | Surat to beautify campaign on Facebook | Patrika News

सूरत को खूबसूरत बनाने की मुहिम फेसबुक पर

locationसूरतPublished: Jul 25, 2016 01:27:00 am

खूबसूरत सूरत को और खूबसूरत बनाने के लिए मनपा प्रशासन ने अब फेसबुक पर मुहिम शुरू की है। इसके

surat

surat

सूरत।खूबसूरत सूरत को और खूबसूरत बनाने के लिए मनपा प्रशासन ने अब फेसबुक पर मुहिम शुरू की है। इसके लिए कंसलटेंट एजेंसी ऑनलाइन सर्वे कर रही है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक शहर को खूबसूरत बनाने के उपायों पर काम शुरू होगा।

शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर सूरत मनपा प्रशासन लंबे समय से कवायद में जुटा है। 20 स्मार्ट सिटी में चुने जाने के बाद यह कवायद और तेज हो गई। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। शहर को खूबसूरत शहर बनाने के लिए बाकायदा फेसबुक पर मुहिम शुरू हुई है। फेसबुक पेज पर लोगों से शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों से ऑनलाइन सर्वे फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं। यह सर्वे दो श्रेणियों में हो रहा है। लोगों की रायशुमारी के बाद शहर को खूबसूरत बनाने के उपायों पर अमल शुरू होगा।

बदला जाएगा नाम

मनपा प्रशासन फिलहाल क्चद्गड्डह्वह्लद्बद्घ4 4शह्वह्म् ष्टद्बह्ल4 नाम से फेसबुक पेज चला रहा है। आने वाले दिनों में इसके आगे सूरत और जुड़ जाएगा। पेज पर नियमित रूप से नए अपडेट डाले जा रहे हैं। लोगों के सुझाव भी पेज पर आ रहे हैं, जिन्हें संकलित किया जा रहा है। लोगों ने शहर के समेकित विकास, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटेलिटी, ट्रैफिक और सिविक सेंस समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है।

मिलकर करेंगे प्रयास

&शहर के सौंदर्यीकरण के लिए मनपा ने हमें कंसलटेंट के रूप में साथ लिया है। फेसबुक पेज बनाने के साथ ही वेबसाइट पर सर्वे फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं। लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। हार्दिक गांधी, कंसलटेंट

सितंबर से शुरू हुआ काम

शहर की खूबसूरती बढ़ाने की जरूरत हालांकि पिछले लंबे अरसे से महसूस की जा रही थी, लेकिन इस पर जमीनी काम सितंबर 2015 में शुरू हुआ। इसके लिए मनपा ने कंसलटेंट एजेंसी को काम सौंपा। एजेंसी ने फेसबुक पर क्चद्गड्डह्वह्लद्बद्घ4 4शह्वह्म् ष्टद्बह्ल4
नाम से फेसबुक पेज तैयार किया और सर्वे के लिए द्धह्लह्लश्च://ड्ढद्गड्डह्वह्लद्बद्घह्वद्यह्यह्वह्म्ड्डह्ल.ष्शद्व के नाम से वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट पर सर्वे के दो प्रपत्र रखे गए हैं।

विनीत शर्मा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो