scriptअंगूरी का किरदार निभाना पसंद करूंगी : अलका | Alka Yagnik would love to play Angoori Bhabhi in Bhabhi Ji Ghar Par Hai | Patrika News

अंगूरी का किरदार निभाना पसंद करूंगी : अलका

Published: Nov 25, 2016 06:44:00 pm

टीवी रियलिटी शो ‘भाभीजी घर पर है’ हर घर का लोकप्रिय शो बन गया है। हर कोई इसका दीवाना हो रहा है…

alka-yagnik

alka-yagnik

मुंबई। टीवी रियलिटी शो ‘भाभीजी घर पर है’ हर घर का लोकप्रिय शो बन गया है। हर कोई इसका दीवाना हो रहा है। अब इस लिस्ट में पाश्र्वगायिका अलका याज्ञनिक का नाम भी शामिल हो गया है। पाश्र्वगायिका अलका याज्ञनिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की भूमिका को साधारण और प्यारा मानती हैं। इस वजह से अगर उन्हें यह किरदार निभाने का मौका मिलेगा, तो वह यह भूमिका जरूर निभाना चाहेंगी। अलका जल्द ही इस शो में दिखाई देंगी।


उन्होंने कहा, ‘मैं ‘भाबी जी घर पर हैं’ देखती हूं और मेरा पूरा परिवार इसका बहुत बड़ा प्रशंसक है। मुझे इसके सभी किरदार पसंद हैं, लेकिन ‘सही पकड़े हैं’ संवाद ने सबको आकर्षित किया है। इसलिए मैं अंगूरी की फैन हूं। वह बहुत ही साधारण, प्यारी और नरमी से बोलने वाली हैं।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो