scriptबिग बॉस-10 एक्सक्लूसिव : नीतिभा के बाद मोनालिसा होंगी घर से बाहर! | Bigg Boss 10: after Nitibha will Evict Mona lisa! | Patrika News

बिग बॉस-10 एक्सक्लूसिव : नीतिभा के बाद मोनालिसा होंगी घर से बाहर!

Published: Jan 14, 2017 07:15:00 pm

टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित शो बिग बॉस-10 में इस सप्ताह जो होने वाला हैं सुनकर आप चौंक जाएंगे…

Nitibha Kaul-Mona lisa

Nitibha Kaul-Mona lisa

मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित शो बिग बॉस-10 में इस सप्ताह जो होने वाला हैं सुनकर आप चौंक जाएंगे। अंदर की बात ये हैं कि दिल्ली गर्ल नीतिभा कोल के बाद एक अन्य कंटेस्टेंट इस सप्ताह बिग बॉस-10 से बाहर होने वाला है। ताजा खबरों के मुताबिक, इस सप्ताह बिग बॉस से दो कंटेस्टेंट बाहर जाने वाले हैं। यह भविष्यवाणी की जा चुकी हैं कि नॉमिनेटेट कंटेस्टेंट, रोहन मेहरा, बानी जे, मोनालिसा और लोपामुद्रा रावत के बीच इस सप्ताह प्रतियोगिता होगी। इनमें से नीतिभा के बाद हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा घर से बाहर जाने वाली हैं।


रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अन्य नॉमिनेटेड कंटेस्टेट्स की तुलना में मोनालिसा को बहुत कम में वोट मिले हैं। और शो मेकर्स उन्हें घर से बाहर कर सकते हैं। इस सप्ताह के दौरान ‘वीकेंड का वार में सलमान खान ने बानी की मां पर टिप्पणी करने करने पर लोपामुद्रा को लताड़ा।





बॉलीवुड स्टार सलमान खान पहले बानी को बता चुके हैं कि घर के अंदर जो रहा हो रहा है उसको समझना चाहिए बल्कि न कि लड़ाई करनी चाहिए। वह पहले भी उनको एक-दूसरे के गले लगकर अपने बीच के मतभेदों को सुलझाने के लिए कह चुके हैं।


दंबग सलमान खान पहले ही उनको चेतावनी दे चुके हैं। अगर वह घर के मुद्दों को हल नहीं करेंगे तो बिग बॉस सीजन खत्म होने के बाद हर साल हर साल की तरह वह अपने पनवेल फॉर्महाउस में उनको आमत्रंण नहीं करेंगे। 


कॉमनर मनवीर गुर्जर अपने सबसे प्रिय दोस्त मनु पंजाबी के खिलाफ फाइनल वीक में टास्क के लिए टिकट जीत चुके हैं। के लिए कॉमनर मनवीर गुर्जर टिकट जीता हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो