script

Bigg Boss: आकांक्षा शर्मा की इस बात से परेशान होकर अलग हुए युवराज के भाई

Published: Oct 23, 2016 12:36:00 pm

युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावार अपनी पत्नी आकांक्षा शर्मा की स्मोकिंग लत से परेशान होकर अलग हुए…

Aakanksha Sharma

Aakanksha Sharma

मुंबई। ‘बिग बॉस 10’ के प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा ने क्रिकेटर युवराज सिंह की फैमिली के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आकांक्षा ने युवराज के भाई जोरावार सिंह को शादी के महज 4 माह बाद ही छोड़ दिया था। एक वेबसाइट ने जोरावर की और से डायवोर्स फाइल करने के अहम कारणों का खुलासा किया है। इसके मुताबिक, आकांक्षा की स्मोकिंग, ड्रिकिंग, ड्रग्स और परिवार के साथ किए गए गलत बर्ताव की वजह से जोरावर ने उनके खिलाफ तलाक की कार्यवाही शुरू की थी।


आकांक्षा के लिए गुडग़ांव शिफ्ट हुए जोरावर
जोरावर-आकांक्षा की शादी 27 फरवरी, 2014 को हुई थी। वहीं, जोरावर की ओर से तलाक की अर्जी 30 अप्रैल, 2015 को दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनीमून के लिए जोड़ी गोवा, दुबई और मलेशिया गई थी। वापस आने के बाद आकांक्षा ने पति के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए साफ इनकार कर दिया था। आकांक्षा ने जोरावर से गुडग़ांव शिफ्ट होने की इच्छा जताई, जहां उनके परिवार वाले रहते थे। जोरावर का एक घर गुडग़ांव में था। वह चाहते थे कि आकांक्षा के करियर में उनकी मदद कर सकें, इसलिए गुडग़ांव जाने के लिए मान गए। जोरावर के मुताबिक, यह उनकी सबसे बड़ी गलती थी।


आकांक्षा की बुरी लतों से परेशान थे जोरावर
शादी के एक महीने बाद जोरावर-आकांक्षा गुडग़ांव शिफ्ट हो गए। जिसके बाद आकांक्षा अपने पुराने दोस्तों से रोजाना मिलने लगीं। उनकी लेट नाइट पार्टीज से परिवार वाले परेशान थे। दोस्तों की देखा-देखी में आकांक्षा ने भी ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। जोरावर को यह पसंद नहीं था।


पति को बुरी लत में डालना चाहती थी आकांक्षा
जोरावर की ओर से डायवोर्स पेपर में इस बात का जिक्र किया है कि आकांक्षा उन्हें शराब और सिगरेट के कश लेने के लिए फोर्स किया करती थीं। उनके बेडरूम से स्मोकिंग, शराब और एक तरह के ड्रग्स की बदबू आने लगी थी। धीरे-धीरे इसकी बदबू पूरे घर में फैलने लगी और दूसरे मेंबर्स को भी इसका पता लग गया। जोरावर की मां शबनम ने इसका जिक्र आकांक्षा के पेरेंट्स से भी किया था। हालांकि, समझाने पर भी आकांक्षा ने अपने पेरेंट्स की सलाह नहीं मानी।

पैसों की मांग
पेपर्स में इस बात का जिक्र है कि आकांक्षा अपनी डिमांड्स को पूरा करने के लिए जोरावर और शबनम से ज्यादा से ज्यादा पैसों की मांग करती थीं।

बिग बॉस के सामने इमोशनल हुईं आकांक्षा
बिग बॉस में सलमान के सामने अपना दुख बयां करते हुए आकांक्षा काफी इमोशनल दिखी थीं। उन्होंने युवराज की फैमिली को लेकर कई सीक्रेट खुलासे भी किए। आकांक्षा ने पति से अलग होने की वजह अपनी सास और युवराज के भाई जोरावर की मां शबनम को बताया था। उन्होंने कहा कि वो अपनी सास के बुरे एटिट्यूड से इतनी ज्यादा परेशान थीं कि उन्हें घर छोडऩे का फैसला करना पड़ा।

क्या कहा युवराज सिंह की मां ने…
एक इंटरव्यू में शबनम सिंह ने कहा, ‘ये मामला कोर्ट में है इसलिए आकांक्षा को इसपर बोलने की परमिशन नहीं थी। मैंने पहले ही पिटीशन दायर की हुई है।’ आकांक्षा के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘किसी पर तो ये सब निकलना ही था, ठीक है अगर वो मैं हूं तो। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि भगवान उसका भला करे। उसको जो कहना है कहती रहे। कहने को तो मेरे पास भी बहुत कुछ है, लेकिन मैं किसी विवाद में पडऩा नहीं चाहती। 

कौन हैं आकांक्षा?
गुडग़ांव की रहने वाली आकांक्षा शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी और उनके भाई जोरावर सिंह की पत्नी हैं।

ऐसी लाइफ जीती हैं आकांक्षा?
25 साल की आकांक्षा अब पति से दूर गुडग़ांव में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। वैसे, आकांक्षा के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो साफ है कि वे पार्टी की शौकीन हैं। उन्होंने स्मोकिंग करते हुए कई फोटोज और वीडियो भी पोस्ट किए हैं। उनकी गर्दन में कर्मा का टैटू बना हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो