scriptबिग बॉस के सबसे चर्चित प्रतिभागी मनु पंजाबी की मां का निधन! | Bigg Boss most Popular participants manu Punjabi mother died | Patrika News

बिग बॉस के सबसे चर्चित प्रतिभागी मनु पंजाबी की मां का निधन!

Published: Dec 03, 2016 08:46:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

बिग बॉस 10 के सबसे मजबूत प्रतिभागी मनु पंजाबी की मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं…

manu punjabi

manu punjabi

मुंबई। बिग बॉस सीजन 10 में इस बार कुछ भी सही नहीं हो रहा है। पहले दिल्ली की पुलिस ओम स्वामी जी महाराज को अरेस्ट करने घर पहुंची, तो अब वहीं शो के सबसे चर्चित प्रतिभागी मनु पंजाबी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबरों की मानें, तो मनु की मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। जी हां, पहली बार बिग बॉस के घर में शोक की लहर है। बॉलीवुडलाइफ बेवसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, मनु पंजाबी को बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। मनु की मां का अचानक निधन होने से न सिर्फ चैनल, बल्कि दर्शकों को गहरा आघात पहुंचा है।


गौरतलब है कि मनु पंजाबी बिग बॉस में एक आम आदमी की हैसियत से घर में आए थे। इतना ही नहीं, उन्हें घर का सबसे मजबूत प्रतिभागी भी माना जा रहा था। जयपुर के रहने वाले 34 साल के मनु बिग बॉस के घर में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा से अपनी नजदीकियों के कारण भी काफी सुर्खियां बटोर रहे थे। बिग बॉस से पहले मनु एक और रिएलिटी शो में नजतर आए थे। यह शो था मल्लिका शेरावत का स्वयंवर। शो का नाम था द बेचलोरेट इंडिया। जहां तक मनु के प्रोफेशन की बात है, तो जयपुर में उनका एक फैशन स्टोर चलता है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो