scriptOMG! दीपिका रणवीर को नहीं करती पसंद, सलमान को किया प्रपोज | Deepika proposed Salman Khan on Bigg Boss 9 | Patrika News

OMG! दीपिका रणवीर को नहीं करती पसंद, सलमान को किया प्रपोज

Published: Nov 23, 2015 10:10:00 am

दीपिका ने घुटनों पर बैठकर सलमान से कहा कि मुझे आपसे शादी करनी है, विल यू मैरी मी सलमान खान

deepika and salman

deepika and salman

मुंबई। बॉलीवुड के प्रेम सलमान खान की आम लड़कियां ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी फैन है। हाल ही में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल रिएलिटी शो बिग बॉस 9 में पहुंची, जहां उन्होंने सलमान के सामने अपने प्यार का इजहार किया। इतना ही नहीं दीपिका ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के लिए कहा कि वे उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।

दरअसल दीपिका बिग बॉस 9 में अपनी फिल्म तमाशा को प्रमोट करने पहुंची थी। यहां उन्होंने कहा कि वे रणवीर को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। दीपिका ने घुटनों पर बैठकर सलमान से कहा कि मुझे आपसे शादी करनी है, विल यू मैरी मी सलमान खान। इस पर सलमान भी शर्माने लगे। अरे घबराइए नहीं, दीपिका ये सब अपने फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपनी फिल्म का एक टास्क कर रही थी, जिसमें सिर्फ झूठ बोलना था।

रविवार को दीपिका एक दिन की बिग बॉस बनी। उन्होंने घर में सबके साथ काफी मस्ती भी की। दीपिका शो के कंटेस्टेंट ऋषभ के साथ डेट पर गई। उन्होंने सलमान के साथ अपनी फिल्म के सॉन्ग पर डांस किया। साथ ही सलमान के कहने पर चेन्नई एक्सप्रेस का डायलॉग बोल के सुनाया। शो में ऑस्ट्रेलियन बिग ब्रदर की कंटेस्टेंट प्रिया मलिक की भी एंट्री हो गई है। आपको बता दें कि दीपिका और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म तमाशा 27 नवंबर को रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो